
“अगर तुम कहोगी, तो मैं आ जाऊंगा डार्लिंग…. तुम सिर्फ बता देना क्या हेल्प चाहिए, तुम्हारे लिए सब कुछ ओपन है। फिर किस दिन मिलने आओगे, मैंने दोनों पेपर आउट कर लिये हैं आपके लिए? पूरा पेपर आउट कर दिया है, यार… तुम आ जाओ… मिलने नहीं आओगी एक बार भी…?” इस तरह का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह ऑडियो लखनऊ विश्वविद्यालय (LU) के जूलॉजी विभाग के असिस्टेंट प्रफेसर डॉ. परमजीत सिंह और उनकी एक छात्रा के बीच का बताया जा रहा है।
हालांकि ऑडियो की सच्चाई को लेकर रिपब्लिक भारत दावा नहीं करता है। ऑडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने प्रोफेसर को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। छात्रा ने आरोप लगाया कि प्रोफेसर पहले भी उसे परेशान कर चुका है और अब दोबारा बुलाकर उसका शोषण करना चाहता था। मामला सामने आते ही यूनिवर्सिटी प्रशासन हरकत में आ गई है।
Audio क्लिक पर क्या क्या?
सोशल मीडिया पर वायरल हुई ऑडियो क्लिप के अनुसार, प्रोफेसर पहले छात्रा से पारिवारिक हालचाल पूछते हैं और फिर बातों-बातों में उसे ‘डार्लिंग’ कहकर संबोधित करते हैं। ऑडियो में प्रोफेसर को कहते सुना जा सकता है, “बच्चा, मम्मी ठीक हैं ना? अगर कोई भी मदद चाहिए तो टेंशन मत लो। ठीक है डार्लिंग? अगर तुम कहोगी तो मैं आ जाऊंगा। कोई वित्तीय सहायता या किसी भी तरह की मदद चाहिए, तो तुम्हारे लिए सब हो जाएगा।” छात्रा की अनिच्छा के बावजूद प्रोफेसर लगातार उससे व्यक्तिगत रूप से मिलने की जिद करते सुनाई दे रहे हैं।
प्रोफेसर और छात्रा के बीच हुई बातचीत
दोषी पाए जाने पर होगी कड़ी कार्रवाई
यूनिवर्सिटी प्रशासन का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी और दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वायरल ऑडियो सामने आने के बाद छात्रों और शिक्षकों के बीच भी चर्चा का माहौल बना हुआ है।