Newswahni

रेप से पहले महिलाओं को पिलाता था खट्टा पानी ऑफिस में रखता था फीट लंबा सांप अय्याश अशोक खरात के खुले कई काले…



Ashok kharat Case: महाराष्‍ट्र के नासिक में खुद को ‘गॉडमैन’ बताने वाले ढोंगी बाबा अशोक खरात को लेकर चौकाने वाले खुलासे हुए हैं। जांच में पता चला है कि अशोक खरात महिलाओं का शोषण करने से पहले उन्‍हें कुछ तरल पदार्थ पीने को देता था। फिलहाल पुलिस इस तरल पदार्थ समेत कई सबूतों की जांच कर रही है। इधर कोर्ट ने खरात की पुलिस हिरासत बढ़ा दी है।

सत्र न्यायाधीश बीएन इचपुरानी की अदालत ने उसे 14 अप्रैल तक जेल में रखने का आदेश दिया है। फिलहाल उसे नासिक रोड सेंट्रल जेल में रखा जाएगा। आपको बता दें कि अशोक खरात को 18 मार्च को उस समय गिरफ्तार किया गया था, जब 35 वर्षीय एक महिला ने उस पर तीन साल तक लगातार दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। गिरफ्तारी के बाद कई अन्य महिलाओं ने भी उसके खिलाफ यौन शोषण और दुष्कर्म की शिकायतें दर्ज कराईं। पूरे मामले की जांच विशेष जांच दल (एसआईटी) द्वारा की जा रही है।

खारा पानी पीते ही महिलाओं को आता था चक्कर

सुनवाई के दौरान, लोक अभियोजक शैलेंद्र बागडे ने कहा कि मामले की जांच अभी जारी है और आरोपी सहयोग नहीं कर रहा है। उन्होंने कहा कि आरोपी की संपत्तियों की जांच अभी बाकी है। बागडे ने कहा कि कई महिलाएं अब भी शिकायत दर्ज कराने के लिए आगे आ रही हैं और उस तथाकथित ‘पानी या तरल पदार्थ’ की जांच अभी बाकी है, जिसे खरात यौन शोषण से पहले पीड़ितों को बहलाने-फुसलाने के लिए देते था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ये खारा और कड़वा पानी होता था, जिसे पीकर महिला को चक्कर आने लगते थे।

ऑफिस से रखा था रिमोट से चलने वाला 20 फीट लंबा सांप

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को ‘गॉडमैन’ बताने वाले अशोक खरात के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। उसके ऑफिस से 20 फीट लंबा रिमोट कंट्रोल से चलने वाला सांप बरामद किया गया है, जिसका इस्तेमाल वह लोगों को अपनी कथित अलौकिक शक्तियों का विश्वास दिलाने के लिए करता था।

अशोक खरात पर रेप के 10 FIR

नासिक के सरकारवाड़ा थाने में उसके खिलाफ कम से कम 10 एफआईआर दर्ज हो चुकी हैं। इनमें से आठ मामले दुष्कर्म और यौन शोषण से जुड़े हैं, जबकि दो मामले धोखाधड़ी के हैं। इसके अलावा एसआईटी को फोन के माध्यम से 100 से अधिक शिकायतें भी प्राप्त हुई हैं, जिनकी जांच की जा रही है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top