Newswahni

एपल का पहला फोल्डेबल फोन लॉन्च जानें कीमत और खूबियां



iPhone Duo


 


भारत में क्या है कीमत?


iPhone Duo 2,99,900 रुपए का है। यह मोबाइल के 256GB वाले बेस वेरिएंट का प्राइस है। आईफोन डुओ को 512GB मेमोरी के साथ 3,24,900 रुपए में लॉन्च किया गया है। 1TB स्टोरेज वेरिएंट का प्राइस 3,74,900 रुपए और 2TB मेमोरी वाले फोन की कीमत 4,49,900 रुपए है। इसकी सेल 23 अक्टूबर से शुरू होगी। 


क्या है iPhone Duo में खास?


एपल ने अपने पहले फोल्डेबल आईफोन डुओ में भी वही पावरफुल A20 प्रो चिपसेट दिया है, जो आईफोन 18 प्रो और प्रो मैक्स को पावर देता है। कंपनी ने इसे अब तक का सबसे वर्सटाइल आईफोन करार दिया है। आईफोन डुओ में 7.6 इंच का सुपर रेटीना XDR मेन डिस्प्ले दिया गया है, जो आईफोन 18 प्रो मैक्स से 50% और आईफोन 18 प्रो से 80% बड़ा है। बाहर की तरफ 5.4 इंच का आउटर डिस्प्ले मिलता है, जो आईफोन 18 प्रो जितना ही स्क्रीन एरिया देता है। कंपनी के मुताबिक, इस साल के अंत तक इसके दोनों डिस्प्ले के लिए ‘एप्पल पेंसिल’ का सपोर्ट भी जारी कर दिया जाएगा, जिससे नोट्स बनाना और स्केचिंग करना काफी आसान हो जाएगा। 


 

इसमें कंपनी ने एयरोस्पेस ग्रेड टाइटेनियम का इस्तेमाल किया है। एपल ने iOS 27 को इसके लिए रिडिजाइन किया है। इसमें मूविंग कंट्रोल दिए गए हैं। Home Screen में डॉक वर्टिकल दिया गया है। इसके साथ स्टेटस बार दिया गया है। Apps और कंटेंट स्मूथली आउटर और इनर डिस्प्ले में स्विच करती है।


 


बंद होने पर पासपोर्ट का साइज


इसका बाहरी डिस्प्लेस 5.4 इंच है। खुलने पर इसकी स्क्रीन मिनी आईपैड जितनी होगी।  एपल के मुताबिक, डुओ बंद होने पर पासपोर्ट के साइज का हो जाता है। इसमें 5.4-इंच की मेन डिस्प्ले है, लेकिन खुलने पर यह 7.6-इंच के पैनल में बदल जाता है, जो अब तक के किसी भी आईफोन का सबसे बड़ा डिस्प्ले है। iPhone Duo में यूजर्स दो डिस्प्ले के बीच सीमलेस ट्रांजिशन कर सकते हैं। कंपनी के मुताबिक अनफोल्ड होने पर यह अब तक का उसका सबसे स्लिम आईफोन है। कैमरा बंप डिजाइन दिया गया है, जिससे कंपनी इसके अंदर बड़ा बैटरी पैक दे पाई है।





Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top