Newswahni

राजस्थान के गांव से निकल में पढ़ाई कर बने डॉक्टर कौन हैं अनुज अग्निहोत्री जो बनें टॉपर…



Anuj Agnihotri: UPSC ने आज सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का अंतिम परिणाम घोषित किया। इस साल राजस्थान के अनुज अग्निहोत्री ने परीक्षा में टॉप किया है। UPSC उम्मीदवार आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in और upsconline.nic.in पर जाकर अपने परिणाम देख सकते हैं। 
बता दें, अगस्त 2025 में आयोजित मुख्य लिखित परीक्षा के बाद चयनित उम्मीदवारों का फरवरी 2026 में इंटरव्यू लिया गया था। इसके बाद अब UPSC ने अंतिम मेरिट लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में अनुज अग्निहोत्री UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2025 के टॉपर हैं।

दरअसल, साल 2026 के UPSC टॉपर अनुज अग्निहोत्री राजस्थान के रावतभाटा के रहने वाले हैं। उन्होंने देश के सबसे कठीन परीक्षा माना जाने वाला UPSC में सबसे ज्यादा अंक प्राप्त कर ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल की है। बता दें, इस कठीन एग्जाम के लिए हर साल लाखों छात्र अप्लाई करते हैं, लेकिन चयन कुछ ही छात्रों का हो पाता है। ऐसे में पहली रैंक हासिल करना बहुत बड़ी उपलब्धि है।

अनुज अग्निहोत्री पेशे से एक डॉक्टर हैं। उन्होंने साल 2023 में AIIMS जोधपुर से MBBS की पढ़ाई पूरी की थी। मेडिकल की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने प्रशासनिक क्षेत्र में करियर बनाने का फैसला किया। वर्तमान में वह दिल्ली, अंडमान और निकोबार आइलैंड्स सिविल सर्विस (DANICS) में कार्यरत हैं, जो Central Civil Services (Group-B) की प्रशासनिक सेवा है।

UPSC सिविल सर्विस परीक्षा की चयन प्रक्रिया बहुत कठिन मानी जाती है। इस परीक्षा की फाइनल मेरिट लिस्ट 2025 अंकों के आधार पर बनती है, जिसमें 1750 अंक मेन्स परीक्षा के और 275 अंक इंटरव्यू के होते हैं। मेन्स में 9 पेपर होते हैं, लेकिन मेरिट में सिर्फ 7 पेपर गिने जाते हैं – निबंध, 4 जनरल स्टडीज पेपर, और ऑप्शनल विषय के 2 पेपर। हर पेपर 250 अंकों का होता है। सफलता के लिए अलग-अलग विषयों की अच्छी समझ और संतुलित तैयारी जरूरी है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top