Newswahni

दा तानाशाह राघव चड्ढा के ज्वाइन करते ही शुरू हुआ पोस्टर वॉर बीजेपी ने केजरीवाल को बताया सनकी तानाशाह…



राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने आम आदमी पार्टी (AAP) का सालों का साथ छोड़ BJP का दामन थाम लिया। उनके इस फैसले से दिल्ली से लेकर पंजाब तक के सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई। वहीं, दिल्ली में पोस्टर वॉर ने एक बार फिर माहौल गरमा दिया है। भारतीय जनता पार्टी ने नया पोस्टर जारी कर AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को ‘तानाशाह’ बताया है।

दिल्ली की राजनीति में शुक्रवार, 24 अप्रैल को अचानक बड़ा भूचाल देखने को मिला। AAP को झटका देते हुए राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने घोषणा की कि AAP के दो-तिहाई राज्यसभा सांसद बीजेपी में शामिल हो रहे हैं। इसके कुछ देर बाद राघव चड्ढा, अशोक मित्तल और संदीप पाठक BJP में शामिल हो गए। बाकी 4 सांसद आज, BJP ज्वाइन कर सकते हैं। AAP को लगे बड़े झटके के बीच बीजेपी ने पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को घेरा है।

BJP ने पोस्टर के जरिए केजरीवाल पर साधा निशाना

दरअसल, बीजेपी ने अपने X हैंडल पर पोस्टर जारी कर केजरीवाल को ‘तानाशाह’ बताया है। पोस्ट में लिखा है-‘एक सनकी तानाशाह जिसकी तानाशाही और देश विरोधी व भ्रष्टाचारी सोच की वजह से जनता के साथ-साथ खुद के साथी साथ छोड़ रहे हैं। वहीं, पोस्टर में केजरीवाल की फोटो लगाकर लिखा है- ‘A Film by – AAP दा तानाशाह’। पोस्टर के नीचे लिखा है- Directed By -Arvind Kejriwal’

 राघव चड्ढा के इस्तीफे के पीछे की वजह

बता दें कि राघव चड्ढा ने अपने इस्तीफे के पीछे सबसे बड़ा कारण पार्टी के सिद्धांतों को बताया है। उन्होंने आरोप लगाया कि 15 साल पहले जिस आम आदमी पार्टी को उन्होंने और अरविंद केजरीवाल ने बड़ी उम्मीदों और नैतिकता के साथ शुरू किया था, वह अब पूरी तरह से अपनी दिशा भटक चुकी है। चड्ढा का कहना है कि पार्टी अब देशहित या जनहित के बजाय निजी फायदों को प्राथमिकता देने लगी है।  

पार्टी में बढ़ती आंतरिक कलह और शीर्ष नेतृत्व के साथ मतभेद भी सांसदों के इस्तीफे की एक बड़ी वजह बनी। पिछले दिनों राघव चड्ढा को राज्यसभा में पार्टी के उपनेता पद से हटाकर अशोक मित्तल को जिम्मेदारी दी गई थी, जो चड्ढा के लिए एक बड़ा झटका था। वहीं, अशोक मित्तल ने केजरीवाल को झटका देते हुए बीजेपी के साथ आ गए।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top