Newswahni

भोजपुर में सड़क हादसे में छात्र की मौत पिकअप ने बाइक में मारी टक्कर चचेरे भाइयों की हालत गंभीर बहन का लाने ससुराल…




भोजपुर के खरईचा गांव में गुरुवार को अनियंत्रित पिकअप ने बाइक सवार चचेरे भाइयों को रौंद दिया। हादसे में एक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल है। जिनका इलाज सदर अस्पताल में कराया जा रहा है। हादसे के बाद मौके से फरार हो गया। मृतक की पहचान रतनपुर गांव निवासी संजय कुमार सिंह के पुत्र ऋतिक कुमार(18) के तौर पर हुई है। वह बीसीए का छात्र था। घटना गड़हनी थाना क्षेत्र की है। बहन को लाने जा रहे थे मृतक के बड़े चाचा प्रमोद कुमार ने बताया कि तीनों अपनी चचेरी बहन निशा कुमारी के ससुराल जा रहे थे। रास्ते में पिकअप ने टक्कर मार दी। ऋतिक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव सौंप दिया। घर में मचा कोहराम मृतक अपने छह भाई-बहन में चौथे स्थान पर था। परिवार में मां पुष्पा देवी, बहन रानी कुमारी, अंशु कुमारी, प्रियांशु कुमारी, भाई रौशन कुमार और अभियान कुमार है। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है। मां और परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top