Newswahni

उसे नाखूनों से खरोंचा गया ये घिनौना काम मेरे अपने पिता ने किया साल की नातिन संग नाना ने किया गंदा काम मां…



Pune news: महाराष्ट्र के पुणे में अपनी ही 9 साल की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश की घटना को लेकर बवाल जारी है। लोग लगातार आरोपी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। सबसे हैरान कर देने वाली बात ये है कि जिसने लड़की संग गंदा काम करने की कोशिश की, वो शख्स कोई और नहीं उसके खुद के नाना थे। ऐसे में अब आरोपी अपने पिता के लिए मौत की सजा की मांग कर रही है।

मामला पुणे के पार्वती इलाके के दत्तावाड़ी का है। आरोप है कि 50 साल के नाना ने कथित तौर पर शराब के नशे में अपनी नातिन संग गंदा काम करने की कोशिश की। इस दौरान बच्ची की चीख सुनकर पड़ोस की महिला वहां पहुंच गई है, जिससे वो बच्ची सुरक्षित बच गई।

‘कपड़े उतार दिए, नाखूनों से खरोंचा…’

मामले को लेकर पीड़ित बच्ची की मां का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि जब यह घटना हुई, तो मैं कपड़ों की दुकान पर थी, जहां मैं काम करती हूं। रात करीब 9 बजे मैं शिफ्ट खत्म कर ही रही थी, तभी यह घटना आई।  

महिला ने कहा कि मेरी बेटी ने मुझे बताया कि उसके कपड़े उतार दिए गए थे, उसे नाखूनों से खरोंचा गया था और उसे पूरी तरह से बिना कपड़ों के दिया गया था। उन्होंने कहा कि यह घिनौना काम मेरे अपने पिता ने किया था। उन्हें मौत की सजा मिलनी चाहिए। पुलिस और समाज ने इस मामले में हमारा पूरा सहयोग किया है।

महिला के मुताबिक उसके पिता ने पहले भी बच्ची के साथ ऐसा ही किया था। हालांकि, मेरी बेटी ने इस घटना के बाद ही मुझे इस बारे में बताया। मेरी मांग है कि मेरे पिता को मौत की सजा दी जाए।

‘नहीं पता था राक्षस हमारे आसपास रहता है’

पीड़ित बच्ची के पिता एक ऑटो रिक्शा ड्राइवर हैं। वो भी घटना के समय घर पर नहीं थे। उन्होंने बताया कि मैं उस समय ड्यूटी पर था। हमें बिल्कुल नहीं पता था कि यह राक्षस हमारे आसपास रह रहा है। मैंने एक साल पहले भी उसे घर से निकाल दिया था, जब उसने एक मोबाइल फोन चुराया था। हमारी मांग है कि उसे सजा दी जाए।

उन्होंने कहा कि इस घटना के बारे में पुलिस हमारे साथ बहुत सहयोग कर रही है। उन्होंने हमें विरोध मार्च न निकालने की सलाह दी, और कहा कि ऐसा करने से हिंसा हो सकती है।

मामले को लेकर पार्वती पुलिस स्टेशन में आरोपी के खिलाफ POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी नाना गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच चल रही है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top