Newswahni

मुंगेर में तिरुपति बालाजी के दर्शन को उमड़ी भीड़ पादुका आश्रम में बड़ा उत्सव दर्शन के लिए भारी भीड़ अब पोलो मैदान में…




मुंगेर में पिछले दो दिनों से भक्ति और उत्साह का माहौल है। बिहार योग विद्यालय के पादुका दर्शन आश्रम में स्वामी सत्यानंद सरस्वती के पदार्पण दिवस पर श्रीनिवास कल्याणउत्सवम कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इसमें तिरुपति बालाजी की उत्सव प्रतिमा के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। सुबह 10 बजे से ही श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। इनमें मुंगेर के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के अलावा बिहार के अन्य जिलों से भी लोग शामिल हैं। लंबी कतारों में लगकर विधिपूर्वक दर्शन कर रहे हैं
पादुका दर्शन स्थल पर सुबह से ही मुंगेर और आसपास के क्षेत्रों से लोग जुटने लगे। श्रद्धालु लंबी कतारों में लगकर विधिपूर्वक दर्शन कर रहे हैं और सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं। पूरा योग नगरी क्षेत्र भक्ति और उल्लास से भरा हुआ है। तिरुपति मंदिर से आए आचार्य पंडितों द्वारा भगवान तिरुपति बालाजी की उत्सव मूर्ति की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। यह पहली बार है जब तिरुमला तिरुपति मंदिर से भगवान बालाजी की उत्सव प्रतिमा बिहार के मुंगेर लाई गई है। इस ऐतिहासिक अवसर को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह है। भगवान को फूल माला चढ़कर भोग लगाया गया
आयोजन समिति के अनुसार, आम श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए दोपहर बाद इस उत्सव प्रतिमा को मुंगेर के पोलो मैदान में भी दर्शन के लिए रखा जाएगा। इसके लिए व्यापक तैयारियां की गई हैं, ताकि अधिक से अधिक लोग भगवान के दर्शन कर सकें। इस दौरान भगवान भगवान की पहले पंचामृत से स्नान कराया गया इसके बाद नए वस्त्र का धारण कराया गया और भगवान को फूल माला चढ़कर भोग लगाया गया और विधि विधान के साथ जिस तरह से तिरुपति मंदिर में भगवान की पूजा अर्चना होती है इस तरह यहां भी भगवान का पूरे विधि विधान के साथ पूजा अर्चना हुई। देश-विदेश से आए सड़क भी इस कार्यक्रम में मौजूद
जबकि इस कार्यक्रम में स्वामी निरंजनानंद सरस्वती सहित देश-विदेश से आए सड़क भी इस कार्यक्रम में मौजूद है। जबकि आज इस कार्यक्रम में पूर्व मंत्री दिवंगत दिग्विजय सिंह की पत्नी पुतुल देवी सहित अन्य गण्या मां लोग भी कार्यक्रम में पहुंचकर भगवान तिरुपति बालाजी का दर्शन किए।

जबकि एक दिन पूर्व बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के अलावा खगरिया सांसद राजेश कुमार वर्मा भी भगवान तिरुपति बालाजी का मंजर आकर दर्शन किए थे। कतारबद्ध तरीके से आश्रम तक जाने दिया जा रहा
तिरुपति मंदिर से आए भगवान तिरुपति बालाजी उत्सव मूर्ति का दर्शन करने को लेकर जिले भर के श्रद्धालुओं में उल्लास रहा। जबकि शहर में श्रद्धालुओं की अपार भीड़ को देखते हुए जगह-जगह पर बैरिकेडिंग कर लोगों को कतारबद्ध तरीके से आश्रम तक जाने दिया जा रहा था।

इसके अलावा शहर में कई जगहों पर एलइडी टीवी स्क्रीन के जरिए भी लोगों को पादुका दर्शन आश्रम में हुए पूजा अर्चना का लाइव प्रसारण दिखाया गया।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top