Newswahni

धमाके की गूंज दिल्ली तक सुनाई देगी पंजाब में घंटे के अंदर डबल ब्लास्ट के बाद रोहड़ू के ऑफिस और अदालत को मिली…



शिमला में स्कूलों के बाद अब रोहड़ू के SDM दफ्तर और अदालत को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। मंगलवार सुबह शिमला के भराड़ी सड़क पर धमकी भरे पोस्टर लगे मिले। वहीं रोहड़ू में भी धमकी के बाद हड़कंप मच गया है।

भराड़ी सड़क पर लगे पोस्टरों में रोहड़ू SDM कार्यालय और अदालत को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। पोस्टर में लिखा है कि “धमाके की गूंज दिल्ली तक सुनाई देगी”।

धमकी मिलते ही रोहड़ू प्रशासन अलर्ट हो गया। SDM दफ्तर और कोर्ट परिसर को तुरंत खाली कराया गया। बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड मौके पर पहुंच गए हैं। पूरे परिसर में गहन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। शिमला पुलिस ने भराड़ी में मिले पोस्टरों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है। रोहड़ू में भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। साइबर सेल और खुफिया एजेंसियां धमकी देने वालों का पता लगाने में जुटी हैं। अभी तक कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है।

जालंधर और अमृतसर में कुछ ही दिनों के भीतर दो अलग-अलग धमाके होने के बाद पंजाब को हाई अलर्ट पर रखा गया है। इसके चलते सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए हैं और इन घटनाओं की जांच के लिए कई एजेंसियों को लगाया गया है।

मंगलवार को सामने आए जालंधर धमाके के CCTV फुटेज में वह पल कैद हो गया, जब BSF चौक इलाके के पास एक जोरदार धमाका हुआ। बताया जा रहा है कि फुटेज में धमाके से कुछ ही पल पहले, घटनास्थल के पास एक स्कूटर खड़ा दिखाई दे रहा है। अचानक हुए इस धमाके से पूरा इलाका रोशनी से जगमगा उठा और आस-पास के इलाकों में दहशत फैल गई।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top