Newswahni

सिकंदर हत्याकांड का मुख्य आरोपी राजकोट से गिरफ्तार पिछले साल होली की रात मारी थी गोली लोकेशन ट्रैक कर आरोपी तक पहुंची पुलिस…




भोजपुर के टाउन थाना क्षेत्र में इनामी सिकंदर उर्फ अजय शंकर हत्याकांड में पुलिस ने गुजरात के राजकोट से गिरफ्तारी की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान टाउन थाना क्षेत्र के बिंद टोली निवासी विशाल बिंद के रूप में हुई है। जो लंबे सयम से फरार था। पुलिस के अनुसार, विशाल बिंद हत्याकांड के अलावा शराब से जुड़े एक अन्य मामले में भी वांछित था। टाउन थाना इंस्पेक्टर देवराज राय ने बताया कि आरोपी का आपराधिक इतिहास भी रहा है। 2023 में हिमांशु शर्मा उर्फ यश शर्मा को गोली मारने के मामले में वह जेल जा चुका है। इस बार उसकी गिरफ्तारी तकनीकी साक्ष्यों और लोकेशन ट्रैकिंग के आधार पर संभव हो सकी। ट्रांजिट रिमांड पर लेगी पुलिस भोजपुर पुलिस की एक विशेष टीम आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर लेने के लिए राजकोट रवाना हो चुकी है। पुलिस का कहना है कि सिकंदर हत्याकांड की जांच के दौरान ही विशाल बिंद का नाम सामने आया था, जिसके बाद से उसकी तलाश की जा रही थी। पिछले साल होली की रात वारदात हुई थी 15 मार्च 2025 को होली की रात करीब 9 बजे वारदात हुई थी। उजियार टोला निवासी शुभम यादव उर्फ राहुल यादव अपने दोस्तों दशई कुमार और सिकंदर उर्फ अजय शंकर के साथ बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान बिंद टोली स्थित संजू ठाकुर के घर के पास पहले से घात लगाए हमलावरों ने तीनों पर फायरिंग कर दी थी। इस हमले में सिकंदर बिंद की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि शुभम यादव गंभीर रूप से घायल हो गया था। घायल शुभम यादव के बयान के आधार पर दर्ज प्राथमिकी में बिंद टोली के पांच लोगों संजू ठाकुर, कैलाश ठाकुर, सूरज ठाकुर उर्फ जान, गोलू ठाकुर उर्फ अर्जुन और हिमांशु शर्मा उर्फ यश को नामजद किया गया था। पुलिस ने सभी आरोपितों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। प्राथमिकी में यह बात सामने आई थी कि शराब बिक्री का विरोध करने और पुलिस मुखबिरी के संदेह में इस वारदात को अंजाम दिया गया था।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top