![]()
बंगाल जीतने के बाद NDA बिहार में शक्ति प्रदर्शन करने जा रहा है। 7 मई को सीएम सम्राट चौधरी के मंत्रिमंडल का विस्तार होगा। पटना के गांधी मैदान में 27 मंत्री शपथ ले सकते हैं। पीएम नरेंद्र मोदी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। उनका हेलिकॉप्टर सीधे गांधी मैदान में उतरेगा। शपथ ग्रहण समारोह के लिए कैसी तैयारी है? सुरक्षा के कैसे इंतजाम हैं? पढ़िए रिपोर्ट…। बिहार में दिखेगा बंगाल जीत का जश्न बंगाल में मिली जीत को भव्य तरीके से सेलिब्रेट करने के लिए पटना के गांधी मैदान में शपथ ग्रहण समारोह रखा गया है। इसमें पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री मौजूद रहेंगे। देखें तैयारियों की कुछ तस्वीरें… 3 मंच बनाए जा रहे, 12 हजार स्क्वायर फीट में खड़ा हो रहा पंडाल गांधी मैदान में 3 मंच बनाए जा रहे हैं। इसके साथ ही 12 हजार स्क्वायर फीट में पंडाल खड़ा किया जा रहा है। यहां जर्मन हैंगर कहा जाने वाला खास टेंट लग रहा है। यह इतना मजबूत होता है कि तेज हवा में भी नहीं उड़े और बारिश होने पर पानी अंदर न आए। मुख्य मंच: इस मंच पर मंत्रियों को राज्यपाल सय्यद अता हसनैन शपथ दिलाएंगे। यहां नरेंद्र मोदी, अमित शाह, नितिन नवीन, नीतीश कुमार समेत बड़े नेता मौजूद रहेंगे। जनप्रतिनिधि मंच: इस मंच पर राज्य के सभी विधायक और विधान पार्षद (MLC) बैठेंगे। यह मंच राजनीतिक प्रतिनिधियों की मौजूदगी को व्यवस्थित रखने के लिए बनाया जा रहा है। सांस्कृतिक मंच: कार्यक्रम को आकर्षक बनाने के लिए सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी आयोजित की जाएंगी। स्थानीय कलाकार बिहार की संस्कृति और परंपरा की झलक पेश करेंगे। 27 मंत्री ले सकते हैं शपथ मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 15 अप्रैल को सीएम पद की शपथ ली थी। उनके साथ जदयू के दो नेताओं (विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव) ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली थी। 7 मई को 27 मंत्री गांधी मैदान में शपथ ले सकते हैं। इनमें भाजपा से 12, जदयू से 11, लोजपा (रा.) से 2 तथा हम व रालोमो से 1-1 मंत्री होंगे। आगे की राजनीतिक संभावनाओं के मद्देनजर मंत्रियों की 6 सीटें खाली रखने की संभावना है। विधायकों की संख्या के हिसाब से बिहार में मुख्यमंत्री समेत कुल 36 मंत्री बन सकते हैं। सीधे गांधी मैदान में उतरेगा पीएम मोदी का हेलिकॉप्टर गांधी मैदान के पास के होटलों में ठहरेंगे वीवीआईपी शपथ ग्रहण समारोह के लिए अगर कोई अतिथि पहले आते हैं तो उन्हें गांधी मैदान के पास के होटलों में ठहराया जाएगा। इससे उन्हें गांधी मैदान पहुंचने में परेशानी नहीं होगी। राजभवन से बेली रोड, फ्रेजर रोड होते गांधी मैदान तक ट्रैफिक में बदलाव किया जाएगा। गांधी मैदान में वीआईपी एंट्री पूरी तरह अलग रहेगी ट्रैफिक DSP अनील कुमार ने बताया, ‘शहर में संभावित भीड़ और वीआईपी मूवमेंट को ध्यान में रखते हुए पटना ट्रैफिक पुलिस ने रूट डायवर्जन प्लान लागू किया है। समारोह स्थल पर वीआईपी एंट्री पूरी तरह अलग रहेगी ताकि सुरक्षा और आने-जाने में कोई परेशानी न हो।’ उन्होंने कहा, ‘एयरपोर्ट जाने वाले यात्रियों को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने एक लेन को पूरी तरह चालू रखने का फैसला किया है। इससे फ्लाइट पकड़ने वालों को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होगी।’ 6 और 7 नंबर गेट से गांधी मैदान में प्रवेश करेंगे आम लोग DSP ने कहा, ‘डाक बंगला चौराहा, भट्टाचार्या रोड, बाकरगंज, कारगिल चौक और पुलिस लाइन तिराहा से आम लोगों की गाड़ियों को 7 मई को सुबह 7 बजे से गांधी मैदान की ओर नहीं जाने दिया जाएगा। जो लोग इस कार्यक्रम में शामिल होने आएंगे उनकी गाड़ियों को ही गांधी मैदान जाने दिया जाएगा।’ उन्होंने कहा, ‘पास रखने वाले लोगों की गाड़ी 4 नंबर गेट से गांधी मैदान में प्रवेश करेगी। किसी एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड की गाड़ी को आने-जाने में परेशानी नहीं होगी। मरीज चाहे रिक्शा से क्यों न जाए, उसे नहीं रोका जाएगा। आम लोग 6 नंबर और 7 नंबर गेट से गांधी मैदान में प्रवेश करेंगे।’ गांधी मैदान आएंगे 2 लाख लोग 15 अप्रैल को सम्राट चौधरी के रूप में बिहार में भाजपा के पहले सीएम ने शपथ लिया था। इससे पहले NDA की सरकार तो थी, लेकिन CM जदयू के नीतीश कुमार बनते रहे। पहली बार बिहार में अपना मुख्यमंत्री बनाने का मौका आया तो भाजपा ने शपथ ग्रहण समारोह भव्य बनाने की जगह सादगी बरती। सम्राट ने लोक भवन (राज भवन) में शपथ लिया। इसके बाद कैबिनेट विस्तार और मंत्रियों के शपथ ग्रहण समारोह का इंतजार था। उम्मीद के अनुसार बंगाल जीतने के बाद भाजपा ने इसके लिए बड़े स्तर पर आयोजन किया है। गांधी मैदान में 2 लाख लोगों के आने की संभावना है। पार्टी के नेता गांव-गांव से लोगों को गांधी मैदान लाने में जुटे हैं। बंगाल में भाजपा राज, 206 सीटें जीती
Source link