Newswahni

मोतिहारी में ने लापरवाह कर्मियों को लगाई फटकार पेयजल मनरेगा और जन वितरण प्रणाली पर समीक्षा बैठक की प्रगति जांची…




मोतिहारी के बंजारिया प्रखंड की सिसवा पूर्वी पंचायत स्थित पंचायत सरकार भवन में मंगलवार को जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल की अध्यक्षता में सदर अनुमंडल स्तरीय समीक्षा बैठक हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों से योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने षष्ठम और पंद्रहवें वित्त आयोग, ग्रामीण आवास योजना, पेयजल, मनरेगा, जन वितरण प्रणाली, शिक्षा तथा स्वास्थ्य से संबंधित योजनाओं की समीक्षा की। इसके अतिरिक्त, दाखिल-खारिज, परिमार्जन, जाति और आवासीय प्रमाण पत्र से जुड़े कार्यों की रिपोर्ट भी मांगी गई। कार्यों में लापरवाही नहीं बरतें जिलाधिकारी ने आम लोगों के कार्यों में लापरवाही बरतने वाले कर्मियों को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने सभी को अपनी कार्यशैली में सुधार लाने के निर्देश दिए। बैठक के बाद जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल ने अपर समाहर्ता मुकेश कुमार सिंहा, उप विकास आयुक्त डॉ. प्रदीप कुमार, एसडीएम निशांत सिहारा और भूमि सुधार उप समाहर्ता प्रीति सिंह के साथ पंचायत सरकार भवन के पास स्थित पार्क, लाइब्रेरी और तालाब का निरीक्षण किया। विकास कार्यों और सौंदर्यीकरण पर चर्चा निरीक्षण के दौरान पंचायत की मुखिया तान्या प्रवीण से विकास कार्यों और सौंदर्यीकरण पर चर्चा की गई। उल्लेखनीय है कि मुखिया तान्या प्रवीण को जल संचयन और जनकल्याणकारी कार्यों के लिए प्रधानमंत्री द्वारा सम्मानित किया जा चुका है। निरीक्षण के बाद जिलाधिकारी ने पंचायत में हुए कार्यों की सराहना की। उन्होंने अन्य मुखियाओं को भी इसी तरह के विकास कार्य करने के लिए प्रेरित किया।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top