Newswahni

नालंदा में जंगली जानवर का आतंक खेत में काम कर रही बुजुर्ग महिला पर हमला मौके पर मौत पेट सीने पर गहरे जख्म…




नालंदा में खेत में काम करने के दौरान जंगली जानवर ने एक महिला पर हमला कर दिया। इस हमले में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मृतका की पहचान प्यारे रविदास की पत्नी संगीता देवी(62) के रूप में की गई है। घटना पावापुरी ओपी क्षेत्र के इसुआ गांव की है। लहूलुहान हालत में खेत में पड़ी थी पुत्र रंजीत कुमार ने बताया कि मेरी मां सुबह करीब 11:30 बजे घर से निकली थी। जाते समय परिजनों से कहा था कि वह मिर्च के खेत से होकर जल्द ही घर लौट आएंगी। उस समय मैं घर में नहीं दोपहर बाद बिहारशरीफ से लौटा। कुछ देर बाद भतीजा शोर मचाते हुए पहुंचा और कहा कि दादी खेत में लहूलुहान हालत में पड़ी हुई है। आनन-फानन मौके पर पहुंचा। शव की स्थिति देखकर स्पष्ट था कि किसी जंगली जानवर ने उन पर बेहद हिंसक हमला किया है। इस इलाके में मक्के की फसल ज्यादा होने के कारण जंगली सुअर अक्सर आते हैं। आशंका है कि जंगली सुअर ने ही उन पर हमला किया है। पेट और सीने पर गहरे जख्म के निशान थे। आवेदन के आधार पर की जाएगी कार्रवाई ओपी प्रभारी गौरव कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए मॉडल अस्पताल लाया गया है। परिजनों की ओर से लिखित आवेदन मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से छानबीन कर रही है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top