Newswahni

हमारी बात जरूर सुनी जाएगी राष्ट्रपति मुर्मू से दोपहर बजे मिलेंगे भगवंत मान राघव चड्ढा समेत में गए सांसदों का बिगड़ेगा खेल…



CM Bhagwant Mann will meet President Murmu: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज यानी 5 मई को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करेंगे। इस दौरान वह सांसदों के अवैध और गैरकानूनी दलबदल का मुद्दा उठाएंगे। सीएम की यह मुलाकात हाल ही में बीजेपी में शामिल हुए राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा समेत अन्य नेताओं को लेकर होने वाली है। इसी मुलाकात को लेकर सीएम मान ने कहा कि राष्ट्रपति संविधान के संरक्षक हैं और मेरा मानना है कि वह हमारी बात जरूर सुनेंगी।

वहीं राज्य के फाइनेंस मिनिस्टर हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि AAP के सभी 95 MLAs देश के राष्ट्रपति से मिलने जा रहे हैं। हम उनसे अनुरोध करेंगे कि वे संविधान से मिली शक्तियों का इस्तेमाल करें। यहां रिकॉल का कॉन्सेप्ट इस्तेमाल होना चाहिए। बीजेपी की देश की डेमोक्रेसी को तोड़ने की कोशिश, देश की डेमोक्रेसी पर हमला, जिसे BJP ने कहा है, मेरा मानना ​​है कि इसे सिर्फ पंजाब ही रोक सकता है और पंजाब इस डेमोक्रेसी को वापस लाने के लिए लड़ेगा।

MLAs ने पार्टी की पीठ में छुरा घोंपा- AAP नेता

AAP नेता और राज्य जनरल सेक्रेटरी बलतेज पन्नू ने कहा कि मुख्यमंत्री राष्ट्रपति से मिलेंगे। राष्ट्रपति को बताया जाएगा कि कैसे पार्टी और MLAs ने उन्हें राज्यसभा भेजा और उन्होंने पार्टी की पीठ में छुरा घोंपा। यह कोई ताकत दिखाने का काम नहीं है। अभी असेंबली का सेशन हुआ है। उसमें सभी ने सीएम भगवंत मान की चेयरमैनशिप पर भरोसा जताया, इसलिए हमें बार-बार ताकत दिखाने की जरूरत नहीं है। लेकिन यह हमारा मौलिक अधिकार है कि हम राष्ट्रपति से मिलें और उन्हें बताएं कि यहां क्या हालात है?

दिल्ली के लिए रवाना हुए सीएम मान

भगवंत मान अपने विधायकों के साथ दिल्ली रवाना हो गए हैं। वह दोपहार 12 बजे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करेंगे। लेकिन उनसे पहले सांसद राघव चड्ढा अपने अन्य साथियों के साथ राष्ट्रपति से मिलेंगे। राघव चड्ढा पंजाब सरकार के खिलाफ आवाज उठाएंगे और उनसे सांसदों को निशाना बनाए जाने को लेकर हस्तक्षेप की मांग करेंगे।

पहले राघव चड्ढा की होगी राष्ट्रपति से मुलाकात

राघव चड्ढा समेत उनके साथियों को राष्ट्रपति से मुलाकात के लिए 10 बजकर 40 मिनट का अपॉइंटमेंट मिला है। जबकि भगवंत मान राष्ट्रपति से दोपहर 12 बजे मुलाकात करेंगे। बताया जा रहा है कि मुलाकात के बाद सीएम विधायकों के साथ एक अहम बैठक करेंगे जिसमें वह आगे की राजनीतिक रणनीति और फैसलों को लेकर जानकारी देंगे।

क्या है पूरा मामला?

राघव चड्ढा ने 24 अप्रैल को आम आदमी पार्टी से इस्तीफा देकर बीजेपी का दामन थामा था। उनके साथ 6 अन्य सांसदों ने भी पार्टी से इस्तीफा दिया था। इन सांसदों ने दावा किया कि उन्होंने सामूहिक रूप से अपनी पार्टी का विलय बीजेपी में कर लिया है। सांसदों ने राज्यसभा में ‘आप’ सांसदों की कुल संख्या के दो-तिहाई से अधिक होने का दावा किया था।

ये पंजाब और पंजाबियों के गद्दार- CM

वहीं सीएम भगवंत मान ने इन सांसदों को लेकर कहा था कि जो लोग इस दलबदल को सामान्य बात या परंपरा बता रहे हैं, वे जनता के फैसले की घोर अवहेलना को उचित ठहरा रहे हैं। यह अस्वीकार्य है और इस तरह बोलने वाले लोग अपनी निष्ठा बदलने की तैयारी में दिख रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि जनता के जनादेश का अपमान करने वाले ये सांसद किसी भी दया के पात्र नहीं हैं। इस दौरान उन्होंने इन सांसदों को पंजाब और पंजाबियों का गद्दार भी बताया।

यह भी पढ़ें: ‘जनमत की खुली लूट से सभी वाकिफ’, बंगाल चुनाव के नतीजों पर भड़के अखिलेश यादव, BJP बोली- आपकी ‘दीदी’ को जनता ने हाशिए पर धकेला, अब आप…
 



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top