Newswahni

एसपी सर पति का हत्यारा खुलेआम घूम रहा जमुई में पत्नी बोली गांव के ही युवक साइकिल पर बैठाकर ले गए तीन घंटे…




जमुई जिले के झाझा थाना क्षेत्र के गोविंदपुर गांव में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मृतक की पत्नी ने सीधे तौर पर हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि पति को घर से जबरन ले जाया गया और कुछ ही घंटों में उनकी मौत हो गई। साइकिल पर बैठाकर ले गया था प्रदीप
मृतक अशोक यादव की पत्नी सरिता देवी के अनुसार, 9 मार्च 2026 की शाम करीब 5 बजे गांव का ही प्रदीप यादव उनके पति को मोटरसाइकिल पर बैठाकर अपने साथ ले गया था। सरिता देवी ने रोकने का प्रयास किया, लेकिन प्रदीप यादव नहीं माना। उसने एक घंटे में वापस आने की बात कही थी। लगभग तीन घंटे बाद सरिता देवी को सूचना मिली कि उनके पति की हालत गंभीर है और उन्हें गिद्धौर स्थित दिग्विजय सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया है। अस्पताल पहुंचने पर परिजनों ने अशोक यादव को मृत पाया। पत्नी ने आरोप लगाया है कि उनके पति की हत्या की गई है और आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं। पुलिस की कार्रवाई में सुस्ती का आरोप
मृतक के पिता धनेश्वर यादव ने इसे सुनियोजित हत्या बताते हुए झाझा थाना में कांड संख्या 111/2026 दर्ज कराया है। उन्होंने पुलिस अधीक्षक को दिए आवेदन में आरोप लगाया है कि पुरानी दुश्मनी के चलते उनके बेटे की हत्या की गई है। उनका यह भी कहना है कि नामजद आरोपी अभी तक फरार है और केस वापस लेने की धमकी दे रहा है। परिजनों ने पुलिस की कार्रवाई में सुस्ती का आरोप लगाते हुए कहा है कि इससे आरोपियों के हौसले बुलंद हैं। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से जल्द गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का प्रयास किया जा रहा है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top