Newswahni

जमुई में राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी प्रचार गाड़ी रवाना प्रधान जिला जज ने हरी झंडी दिखाकर लोगों से पार्टिसिपेट की अपील की…




जमुई में आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों के तहत सोमवार को प्रचार वाहन रवाना किया गया। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार, जमुई, संदीप सिंह ने हरी झंडी दिखाकर वाहन को रवाना किया। इस अवसर पर व्यवहार न्यायालय, जमुई के सभी न्यायिक पदाधिकारी और प्राधिकार की सचिव श्रीमती मंजूश्री कुमारी उपस्थित रहीं। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश संदीप सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत वादों के निपटारे का एक सरल और प्रभावी माध्यम है, जहाँ सभी प्रकार के सुलहनीय मामलों का निष्पादन किया जाता है। विभिन्न विभागों द्वारा विशेष छूट दी जा रही प्राधिकार की सचिव श्रीमती मंजूश्री कुमारी ने लोगों से राष्ट्रीय लोक अदालत में भागीदारी की अपील की। उन्होंने कहा कि इसके माध्यम से एक ही दिन में मुकदमों का समाधान कराया जा सकता है, जिसमें किसी भी पक्ष की हार-जीत नहीं होती। उन्होंने यह भी बताया कि इस अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा विशेष छूट दी जा रही है, जिसमें ट्रैफिक चालान के मामले प्रमुख हैं। लोक अदालत में बिजली, पानी, वन, खनन, श्रम, माप-तौल और टेलीफोन सहित कई अन्य सरकारी विभागों से संबंधित मामलों का भी निपटारा किया जाएगा। इस कार्यक्रम में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री सुधीर सिंहा, श्री कमला प्रसाद, रत्नेश्वर कुमार सिंह, अमित कुमार, मनोरंजन कुमार झा, अमोद कुमार, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी दिलीप कुमार राय, एसीजेएम गौतम कुमार, चंद्र बोस कुमार सिंह सहित अन्य न्यायिक पदाधिकारी भी मौजूद रहे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top