Newswahni

किशनगंज बॉर्डर पर बस में लगी आग बैटरी में शॉर्ट सर्किट से हादसा पहले धुआं निकला फिर उठी लपटें सभी यात्री सुरक्षित…




किशनगंज पश्चिम बंगाल-बिहार सीमा पर स्थित रामपुर चेक पोस्ट के पास सोमवार को एक यात्री बस में आग लग गई। यह घटना किशनगंज से लगभग 50 मीटर की दूरी पर हुई, जिससे इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि, समय रहते आग पर काबू पा लिया गया और एक बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार, बस पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी से किशनगंज की ओर आ रही थी। किशनगंज में रुकने के बाद जैसे ही बस रामपुर चेक पोस्ट के समीप आलू गद्दी के पास पहुंची, उसकी बैटरी में शॉर्ट सर्किट हो गया। देखते ही देखते बस से धुआं निकलने लगा और कुछ ही पलों में आग की लपटें दिखाई देने लगीं। 16 यात्री बस में सवार थे, हड़कंप बस में सवार यात्रियों में हड़कंप मच गया और वे तुरंत नीचे उतरने लगे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि घटना के समय बस में किशनगंज के चार यात्रियों सहित एक दर्जन से अधिक लोग सवार थे, जो रायगंज जा रहे थे। चालक और स्थानीय लोगों ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। आसपास मौजूद लोगों ने भी बाल्टी और अन्य उपलब्ध संसाधनों से आग पर काबू पाने में सहयोग किया। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया सूचना मिलते ही टाउन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। किशनगंज अग्निशमन विभाग की तीन गाड़ियां भी घटनास्थल पर पहुंच गईं और दमकल कर्मियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आग को पूरी तरह बुझा दिया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। अग्निशमन विभाग के पदाधिकारी इंद्रदेव कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच के अनुसार आग बैटरी में शॉर्ट सर्किट के कारण लगी थी। यह घटना बिहार और पश्चिम बंगाल की सीमा पर हुई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इस घटना ने वाहनों की नियमित जांच और सुरक्षा मानकों के पालन की आवश्यकता को फिर से उजागर किया है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top