![]()
पटना में दिनदहाड़े दंपति से पिस्टल के बल पर लूट की वारदात को अंजाम दिया गया है। घटना शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र के समनपुरा इलाके से सामने आई है। जानकारी के अनुसार, दंपति बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने उन्हें बीच सड़क पर रोक लिया और पिस्टल सटाकर सोने की चेन छीन ली। जब दंपति ने विरोध किया, तो बदमाशों ने पिस्टल तान दिया और उनके साथ मारपीट की। फिर हथियार लहराकर मौके से फरार हो गए। पहले वारदात की तस्वीर देखिए… CCTV में कैद हुई पूरी घटना यह पूरी वारदात इलाके में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है। घटना के समय सड़क पर कई लोग मौजूद थे, लेकिन बदमाशों के हाथ में पिस्टल देखकर कोई भी बीच-बचाव के लिए आगे नहीं आया। पुलिस जांच में जुटी मामले में पटना सेंट्रल एसपी दीक्षा ने बताया कि, ‘सुबह के समय समनपुरा इलाके में छिनतई की घटना सामने आई है। पीड़ित दंपति से बदमाशों ने लूटपाट की है। इस संबंध में FIR दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस आसपास लगे CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।
Source link