![]()
सीमांचल को जोड़ने वाले भागलपुर के विक्रमशिला सेतु का एक हिस्सा गिर गया। पिलर संख्या 4 और 5 के बीच के एक्सपेंशन ज्वॉइंट में शाम से ही दरार आनी शुरू हो गई थी। इसके बाद पुल पर आवागमन रोक दिया गया। रात तक स्थिति भयावह हो गई और दोनों पायों के बीच का स्लैब देर रात करीब 1:10 बजे टूटकर नदी में समा गया। इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है। सूचना मिलते ही एसएसपी प्रमोद कुमार यादव, सदर एसडीएम विकास कुमार, सिटी डीएसपी अजय कुमार चौधरी और ट्रैफिक डीएसपी संजय कुमार मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने तत्काल यातायात को डायवर्ट कराया और पुल पर मौजूद लोगों को सुरक्षित हटाया। फिलहाल भागलपुर को सीमांचल से जोड़ने वाला विक्रमशिला सेतु पूरी तरह बाधित है। खबर अपडेट कर रहे हैं
Source link