Newswahni

एक महीने में बाइक बरामद चोर अरेस्ट मोतिहारी पुलिस ने बाइक चोरी पर अलर्ट बोले अभियान जारी रहेगा…




मोतिहारी पुलिस ने जिले में बढ़ती बाइक चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए बड़ी कार्रवाई की है। पिछले एक महीने में विभिन्न थाना क्षेत्रों से कुल 90 चोरी की बाइकें बरामद की गई हैं और 91 बाइक चोरों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। इस कार्रवाई के परिणामस्वरूप बाइक चोरी की घटनाओं में लगभग 45 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है। गाड़ियां वापस मिलने से राहत पुलिस की इस सक्रियता से आम लोगों में संतोष का माहौल है। जिन लोगों की बाइक चोरी हुई थी, उन्हें अपनी गाड़ियां वापस मिलने पर राहत मिली है। वहीं, लगातार हो रही इन कार्रवाइयों से बाइक चोर गिरोहों में खलबली मची है। जिला पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने बताया कि एक विशेष अभियान चलाकर जिले के सभी थाना क्षेत्रों में बाइक चोरों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इस अभियान के तहत कई महत्वपूर्ण सफलताएं मिली हैं। दो चोरी की बाइक के साथ एक चोर दबोचा उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि पिपरा कोठी थाना अध्यक्ष ब्रजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में एक ही रात में नौ चोरी की बाइक के साथ दस चोरों को गिरफ्तार किया गया। इसी तरह, मधुबन थाना अध्यक्ष प्रवीण कुमार ने छह चोरी की बाइकें बरामद कीं, जबकि हरसिद्धि थाना अध्यक्ष सुनील कुमार ने दो चोरी की बाइक के साथ एक चोर को गिरफ्तार किया। पूछताछ के आधार पर लगातार छापेमारी पुलिस अधिकारियों के अनुसार, गिरफ्तार चोरों से पूछताछ के आधार पर लगातार छापेमारी की जा रही है, जिससे गिरोह के अन्य सदस्यों तक पहुंचने में मदद मिल रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। लगातार मिल रही सफलता से पुलिस का मनोबल बढ़ा है, और चोर गिरोहों पर इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ा है। पुलिस की इस सख्ती के कारण ही एक महीने के भीतर यह बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है और जिले में बाइक चोरी की घटनाओं में उल्लेखनीय कमी आई है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top