Newswahni

क्रूज हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई मां बेटे समेत मृतकों में दिल्ली निवासी शामिल…



Jabalpur Boat Accident: मध्य प्रदेश के जबलपुर में नर्मदा नदी पर बने बरगी डैम में गुरुवार शाम एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। यहां पर्यटकों से भरा एक क्रूज तेज हवाओं और बारिश के कारण अचानक डूब गया। इस भयानक घटना में 11 लोगों की मौत हो गई। 10 वीं और 11वीं बॉडी करीब 48 घंटे चले सर्च ऑपरेशन के बाद मिला है। बताया जा रहा है कि 10 वीं बॉडी एक बच्चे की है।

यह घटना कितना भयावह था, उसकी कहानी वहां से सामने आई एक तस्वीर से साफ हो गई। तस्वीर, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें देखा जा सकता है कि एक 4 साल का बच्चा अपनी मां के सीने से लिपटा है और दोनों मौत की नींद में सोए हुए हैं। इस तस्वीर ने पूरे देश को झकझोर के रख दिया। आज शनिवार, मां-बच्चे के पार्थिव शरीर को दिल्ली में उनके घर लाया गया, जहां हजारों की संख्या में भीड़ इकट्टा हो गई।

घर पहुंचा मां और उनके 4 साल के बेटे का पार्थिव शरीर

जबलपुर क्रूज़ बोट पलटने की घटना ने कई परिवारों को गहरे दुख में डाल दिया। इस हादसे में पीड़ित बेटी मेरिना (39), उनके त्रिशान (4) साल के बेटे और उनकी मां की मौत हो गई। ये सभी मायापुरी फेज 2 के खजान बस्ती के रहने वाले थे। तीनों के पार्थिव शरीर को दिल्ली स्थित उनके घर लाया गया, जहाँ शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों और स्थानीय लोगों ने गमगीन माहौल में उन्हें अंतिम विदाई दी।

जबलपुर क्रूज बोट हादसे की सबसे भयावह तस्वीर एक मां और उसके 4 साल मासूम बच्चे के मृत शरीर थी। मां बच्चे को बचाने के लिए अंतिम समय तक जूझती रही, लेकिन दोनों को बचाया नहीं जा सका। इस मार्मिक दृश्य को देख मौके पर मौजूद हर व्यक्ति की आंखें नम हो गईं।

दर्दनाक हादसा में 11 लोगों की मृत्यु

बरगी डैम में पर्यटकों से भरा क्रूज डूबने से अभी तक 11 लोगों की मौत हो गई। घटना के वक्त क्रूज में कुल 40 से 45 लोग सवार बताए गए। वहीं, 24 लोगों का बचाया गया है। हालांकि, अभी भी करीब 7 लोग लापता बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि लापता लोगों के लिए अभी भी सर्च ऑपरेशन जारी है।

30 अप्रैल 2026 की शाम बरगी डैम में पर्यटकों से भरी क्रूज बोट एक टापू के पास घूम रही थी, तभी अचानक से मौसम बदल गया। इसी बीच तेज आंधी और 60-70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने लगीं और कुछ ही मिनटों में क्रूज का संतुलन बिगड़ा और वह पलटकर डैम में डूब गई।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top