Newswahni

कटिहार में नहर किनारे मिला व्यक्ति का शव मिला तीन बच्चों का पिता था मौत की वजह स्पष्ट नहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार…




कटिहार के कोढ़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत खेरिया पंचायत में शनिवार को एक 49 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर किनारे संदिग्ध अवस्था में बरामद किया गया। मृतक की पहचान खेरिया पंचायत वार्ड संख्या-4 निवासी राजेश कुमार सिंह (49) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, शनिवार शाम करीब 4:30 बजे स्थानीय लोगों ने नहर किनारे एक व्यक्ति को अचेत अवस्था में पड़ा देखा। नजदीक जाकर देखने पर उसकी गंभीर स्थिति का पता चला, जिसके बाद आसपास के लोगों को इसकी सूचना दी गई और मौके पर भीड़ जुट गई। पोस्टमॉर्टम के बाद ही मौत का खुलासा हो सकेगा
घटना की सूचना मिलते ही कोढ़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। प्रारंभिक जांच में मौत के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस हत्या, आत्महत्या अथवा अन्य किसी कारण से हुई मौत सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। मृतक राजेश कुमार सिंह अपने पीछे परिवार में दो पुत्री और एक पुत्र छोड़ गए हैं। परिजन मामले की निष्पक्ष जांच कर सच्चाई सामने लाने की मांग कर रहे हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top