Newswahni

गोपालगंज में गैस सिलेंडर चोरी में रिकॉर्ड शाही गैस एजेंसी गोदाम में हुई घटना भीड़ का उठाया फायदा…




गोपालगंज में शाही गैस एजेंसी के गोदाम से एक गैस सिलेंडर चोरी हो गया। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। 17 अप्रैल का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। नगर थाना क्षेत्र स्थित एजेंसी के गोदाम पर घटना के समय उपभोक्ताओं की भारी भीड़ थी। लोग सिलेंडर रिफिल कराने और रसीद कटवाने में व्यस्त थे। इसी भीड़ का फायदा उठाकर एक चोर गोदाम के पास पहुंचा। सिलेंडर उठाया और मौके से फरार हो गया सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, चोर ने सामान्य ग्राहक की तरह व्यवहार करते हुए एक सिलेंडर उठाया और मौके से फरार हो गया। उस समय गोदाम कर्मियों या अन्य ग्राहकों में से किसी को भी उस पर शक नहीं हुआ। सीसीटीवी फुटेज अपने कब्जे में ले लिया चोरी का पता तब चला जब स्टॉक का मिलान किया गया और उसमें कमी पाई गई। फुटेज में साफ दिख रहा है कि आरोपी ने काफी देर तक रेकी की और जैसे ही कर्मियों का ध्यान भटका, उसने तेजी से सिलेंडर उठाया और भीड़ का हिस्सा बनकर बाहर निकल गया। एजेंसी संचालक ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दे दी है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज अपने कब्जे में ले लिया है और आरोपी की पहचान कर उसकी तलाश कर रही है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top