Newswahni

बंगाल में जीतने जा रही हैं दीदी अखिलेश यादव ने पर लगाए गंभीर आरोप कहा भाजपा ने जैसी साजिश पश्चिम बंगाल में की…



Akhilesh Yadav on BJP: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने BJP पर तीखा हमला बोला है। लखनऊ में अपने पार्टी कार्यालय में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अखिलेश यादव ने पश्चिम बंगाल चुनाव से लेकर उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था तक, कई अहम मुद्दों पर भाजपा को घेरा। उन्होंने स्पष्ट रूप से दावा किया कि पश्चिम बंगाल में तमाम साजिशों के बावजूद ममता बनर्जी एक बार फिर शानदार जीत दर्ज करने जा रही हैं।

पश्चिम बंगाल में ‘यूपी जैसी साजिश’ का आरोप

अखिलेश यादव ने पश्चिम बंगाल की राजनीति पर टिप्पणी करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का खुलकर समर्थन किया। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने के लिए ठीक वैसी ही साजिश रची है, जैसी वह उत्तर प्रदेश में की थी है। सपा अध्यक्ष ने कहा कि प्रशासनिक तंत्र का दुरुपयोग करके विपक्ष को दबाने की कोशिश की जा रही है, लेकिन बंगाल की जनता ‘दीदी’ के साथ खड़ी है और दीदी बंगाल में ऐतिहासिक वोटों से जीतने जा रही हैं।

उत्तर प्रदेश की राजनीति का जिक्र करते हुए अखिलेश यादव ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा की नीतियों और कार्यप्रणाली का अब पूरी तरह पर्दाफाश हो चुका है। उन्होंने दावा किया कि साल 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी एकजुट होकर भाजपा को सत्ता से बाहर कर देगी। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सदन में इस्तेमाल की जाने वाली भाषा पर भी सवाल उठाए और कहा कि भाजपा ‘गिरगिट की तरह रंग बदलने’ में माहिर है।

आरक्षण और विकास कार्यों पर घेरा

अखिलेश यादव ने प्रेस वार्ता में भाजपा को आरक्षण विरोधी करार दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा महिला आरक्षण को लेकर गंभीर नहीं है और परिसीमन के बहाने इसे केवल टालने की रणनीति बना रही है। अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि गंगा एक्सप्रेसवे की गुणवत्ता खराब है, जिसके कारण उद्घाटन के तुरंत बाद इसे बंद करना पड़ा। साथ ही, उन्होंने दावा किया कि हरदोई में बड़े औद्योगिक प्लांट सपा सरकार के प्रयासों से लगे थे, जिसका श्रेय भाजपा लेने की कोशिश कर रही है।

मजदूरों और बौद्ध भिक्षुओं से अपील

मजदूर दिवस के अवसर पर अखिलेश यादव ने सरकार से श्रमिकों के वेतन में वृद्धि और उनकी सुरक्षा की गारंटी की मांग की। साथ ही, बुद्ध पूर्णिमा का उल्लेख करते हुए उन्होंने बौद्ध भिक्षुओं से लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए आगे आने की अपील की। उन्होंने वादा किया कि यदि समाजवादी सरकार आती है, तो लुंबिनी और कुशीनगर समेत भगवान बुद्ध से जुड़े सभी स्थलों का भव्य विकास कराया जाएगा, जिसे वर्तमान सरकार ने रोक रखा है। 



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top