Newswahni

सीएसपी संचालक के घर प्रशासन की रेड फर्जी पासपोर्ट आधार कार्ड से जुड़े दस्तावेज जब्त ऑनलाइन ट्रांजेक्शन का इस्तेमाल कर रहे थे…




पूर्णिया में सीएसपी संचालक के घर प्रशासन की रेड पड़ी। इस रेड में फिनो बैंक सीएसपी संचालक के घर से भारी मात्रा में फर्जी पासपोर्ट, आधार कार्ड से जुड़े दस्तावेज और अन्य पहचान पत्र बरामद किए गए हैं। घटना भवानीपुर के शेखपुरा गांव की है। प्रशासन ने गांव के कई संदिग्ध ठिकानों पर भी छापेमारी की है। फर्जी पासपोर्ट, आधार कार्ड और अन्य पहचान पत्र बनाए जाने की शिकायत मिलने के बाद प्रशासन ने ये कार्रवाई की है। एसडीओ अनुपम और एसडीपीओ संदीप गोल्डी के नेतृत्व में पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम गांव पहुंची और संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी की। इस दौरान भवानीपुर थाना अध्यक्ष राजकुमार चौधरी, अवर निरीक्षक पल्लवी कुमारी और पुलिस बल भी मौजूद रहे। गलत तरीके से दस्तावेज जुटाने की थी सूचना प्रशासन को पहले से गुप्त सूचना मिली थी कि गांव में कुछ लोग गलत तरीके से पहचान संबंधी दस्तावेज तैयार कर रहे हैं और इसमें ऑनलाइन ट्रांजेक्शन और बैंक खातों का भी इस्तेमाल हो रहा है। इसी सूचना के आधार पर टीम ने कार्रवाई करते हुए कई जगहों पर जांच की। छापेमारी के दौरान सैकड़ों आधार कार्ड के जेरॉक्स, कई महत्वपूर्ण कागजात और कंप्यूटर से जुड़े दस्तावेज बरामद किए गए हैं। साथ ही एक पासपोर्ट भी मिला है, जिसे जब्त कर जांच के लिए भेज दिया गया है। ये पता लगाया जा रहा है कि पासपोर्ट असली है या फर्जी और इसका इस्तेमाल किस मकसद से किया जा रहा था। जांच में सामने आई है कि इस पूरे मामले में शामिल मो. मोबिन फिनो बैंक का सीएसपी संचालक है। इसके बाद प्रशासन अब उसके बैंक खातों और ऑनलाइन लेन-देन की भी गहराई से जांच कर रहा है, ताकि यह पता चल सके कि इस काम में कितने लोग शामिल हैं और पैसे का लेन-देन कैसे हो रहा था। एसडीओ बोले- ऐसे लोगों को बख्शा नहीं जाएगा अधिकारी इस पूरे मामले की हर पहलू से जांच कर रहे हैं। साथ ही ये पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि मामला सिर्फ गांव तक सीमित है या इसके तार किसी बड़े गिरोह से जुड़े हुए हैं। एसडीओ अनुपम ने कहा है कि फर्जी दस्तावेज बनाने वालों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जाएगा और ऐसे लोगों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा।l



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top