Newswahni

औरंगाबाद में अज्ञात वाहन ने ऑटो में मारी टक्कर एक ही परिवार के चार लोग घायल शादी समारोह से घर लौट रहे थे…




औरंगाबाद में गुरुवार देर रात हुए सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद स्थानीय लोगों के सहयोग से आनन-फानन में सदर अस्पताल लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए वाराणसी रेफर कर दिया। घायलों की पहचान बारुण के मौआर खैरा गांव निवासी रमेश कुमार सिंह, उनकी बेटी मुन्नी कुमारी, बेटा नीरज कुमार के तौर पर हुई है। चौथे युवक की पहचान नहीं हो सकी है। रमेश कुमार सिंह और उनके बेटे नीरज कुमार की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना मदनपुर थाना क्षेत्र के शिवगंज-रफीगंज मेन रोड की है। रिश्तेदार के घर से लौट रहे थे जानकारी के अनुसार रमेश कुमार सिंह खैरा निवासी साढ़ू राजेश कुमार की बेटी के शादी में गए थे। देर रात वहां से घर लौट रहे थे। रास्ते में अज्ञात वाहन ने ऑटो में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। गाड़ी में सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। घायलों को गाड़ी से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलते ही पुलिस भी अस्पातल पहुंचीष अज्ञात वाहन की पहचान और चालक की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
तीन घायलों की हालत नाजुक वहीं, नवीनगर थाना क्षेत्र में गैस गोदाम के समीप तीन बाइक आपस में टकरा गई। हादसे में 5 लोग घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए अस्पताल में एडमिट कराया गया है। घायलों में कुसी निवासी मुखदेव पासवान(55), दास मोहल्ला के दिलीप कुमार(28), उनकी पत्नी सुमन कुमारी, ओबरा के बिहारी बिगहा निवासी विकास कुमार, कुटुंबा के उरदाना निवासी कृष्णा अमरेश कुमार(22) के तौर पर हुई है। विकास कुमार, अमरेश कुमार और सुमन कुमारी की हालत नाजुक है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top