Newswahni

औरंगाबाद में करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत दोस्तों के साथ घर के पास खेल रहा था एलटी तार पर पैर पड़ते…




औरंगाबाद में करंट लगने से 10 साल के बच्चे की मौत हो गई। घर के पास दोस्तों के साथ खेल रहा था। इस दौराल एलटी तार की संपर्क में आ गया। मृतक की पहचान पीयूष कुमार के तौर पर हुई है। घटना कुटुंबा थाना क्षेत्र के सुही गांव की है। पिता गुप्ता पासवान ने बताया कि मेरा बेटा खेलते-खेलते खेत की ओर चला गया। खेत में पहले से एलटी(लो टेंशन) बिजली का तार टूटकर गिरा हुआ था। तार का कुछ हिस्सा कवर था, लेकिन एक जगह से कटा हुआ था। खेल के दौरान पीयूष का पैर उसी खुले तार पर पड़ गया। झटका लगते ही वो जमीन पर गिर पड़ाऔर छटपटाने लगा। आसपास मौजूद लोगों ने जब उसे तड़पते देखा तो तुरंत बांस की मदद से तार को हटाया। बच्चे को लेकर तुरंत रेफरल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप इस हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन ली। पीयूष अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। असमय निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। गांव में भी मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। हर कोई इस घटना से स्तब्ध है। स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है। साथ ही प्रशासन से मुआवजा और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top