Newswahni

धार में दर्दनाक सड़क हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़ा मृतकों की संख्या बढ़कर हुई ने किया मुआवजे का ऐलान…



MP Dhar Accident: मध्य प्रदेश के धार में बुधवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। चिकलिया स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप के पास मजदूरों से भरी एक पिकअप गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में अब तक 15 लोगों की मौत की खबर है। जबकि 13 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह हादसा रात करीब साढ़े बजे हुआ, जब एक पिकअप गाड़ी की जोरदार भिड़ंत एक स्कॉर्पियों से हो गई। इस भीषण टक्कर के बाद गाड़ी बेकाबू होकर पलट गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप में सवार मजदूर गाड़ी के नीचे ही दब गए।

इंदौर संभागीय आयुक्त सुदाम खाड़े के मुताबिक, जो पिकअप गाड़ी पलटी उसमें करीब 46 लोग सवार थे। घायलों में दो से तीन लोगों की हालत गंभीर है। हमें 15 लोगों के मरने की जानकारी मिली है। मुख्यमंत्री ने आदेश दिया है कि जो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, उनका सही इलाज किया जाएगा। उन्होंने हर मृतक के परिवारों के लिए 4 लाख रुपये और घायलों को 1 लाख रुपये का मुआवजा देने की भी घोषणा की है।

शुरुआती रिपोर्ट्स में मृतकों की संख्या 12 बताई गई थी। अब इसकी संख्या बढ़कर 15 हो गई है। इस घटना का शिकार बड़ों के साथ-साथ मासूम बच्चे भी हुए।  

इस घटना को लेकर पीएम मोदी ने दुख जताया है। साथ ही मृतकों के परिजनों को पीएम राहत कोष से 2-2 लाख रुपये देने की घोषणा की है। PMO इंडिया ने ट्वीट किया, ‘मध्य प्रदेश के धार में हुए हादसे में लोगों की मौत की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ। इस हादसे में जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। घायलों के जल्दी ठीक होने की प्रार्थना करता हूं। PMNRF से मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।’



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top