Newswahni

सीएम सम्राट चौधरी मई को नालंदा आएंगे प्रणावां नो फ्लाई जोन घोषित ड्रोन उड़ाने पर पाबंदी सुरक्षा के सख्त इंतजाम…




बिहार के सीएम सम्राट चौधरी 1 मई को नालंदा आ रहे हैं। सीएम के दौरे को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रमेरा प्रखंड के प्रणावां गांव आएंगे। सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए जिला पदाधिकारी कुंदन कुमार ने कार्यक्रम स्थल और उसके आसपास के क्षेत्रों को ‘टेम्पररी रेड जोन’ यानी नो फ्लाई जोन घोषित कर दिया है। जिलाधिकारी की ओर से जारी आदेश में यह बताया गया है कि मुख्यमंत्री के भ्रमण के दौरान प्रणावां स्थित हेलीपैड, बाबा महतो साहब मंदिर और मेला क्षेत्र सहित पूरे परिसर में किसी भी प्रकार के गैर-पारंपरिक उड़ने वाली वस्तुओं (नॉन-कन्वेंशनल फ्लाइंग ऑब्जेक्ट्स) के परिचालन पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम इस अवधि में ड्रोन, हॉट एयर बैलून, पैरा मोटर्स, पैरा ग्लाइडर्स और पावर्ड हैंड ग्लाइडर को उड़ाना अवैध माना जाएगा। सुरक्षा घेरे को अभेद्य बनाने के लिए यह कदम उठाया गया है। ताकि आसमान से किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या सुरक्षा उल्लंघन की गुंजाइश न रहे। इस आदेश का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराने की जिम्मेदारी बिहारशरीफ के अनुमंडल पदाधिकारी और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सदर-1) को सौंपी गई है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अगर कोई व्यक्ति इस निषेधाज्ञा का उल्लंघन करते हुए पाया जाता है, तो उसके खिलाफ कानूनी प्रावधानों के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर पूरे प्रणावां क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद की जा रही है और स्थानीय पुलिस लगातार क्षेत्र की मॉनिटरिंग कर रही है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top