Newswahni

जमुई में दो बाइकें टकराईं तीन युवक घायल दो की हालत गंभीर शादी समारोह से लौट रहे थे पटना रेफर…




जमुई-लक्ष्मीपुर मुख्य मार्ग पर रविवार दोपहर एक सड़क हादसे में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। यह घटना नुमर मोड़ के पास हुई, जिसमें तीन युवक घायल हो गए। इनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों की पहचान लक्ष्मीपुर प्रखंड के डोमचक निवासी सुभाष कुमार (22 वर्ष) और मुंगेर जिले के संग्रामपुर निवासी सुधीर कुमार के रूप में हुई है। तीसरे घायल युवक का इलाज स्थानीय स्तर पर चल रहा है। गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे
जानकारी के अनुसार, सुभाष और सुधीर रिश्तेदार हैं। वे लक्ष्मीपुर प्रखंड के मालिया गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे और रविवार को अपने ससुराल खैरमा लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी सीधी टक्कर हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को नजदीकी क्लिनिक ले जाया गया, जिसके बाद उन्हें सदर अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने दो गंभीर घायलों को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया है। सड़क दुर्घटना में तीन युवक घायल हुए
घटना की सूचना मिलते ही बिहार पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। बरहट थाना अध्यक्ष कुमार संजय ने बताया कि सड़क दुर्घटना में तीन युवक घायल हुए हैं और सभी को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। गौरतलब है कि बीते एक सप्ताह में जिले में सड़क हादसों की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है। हाल के दिनों में एनएच-333ए, सिकंदरा, खैरा, लक्ष्मीपुर और झाझा क्षेत्रों में कई दुर्घटनाएं हुई हैं, जिनमें अब तक चार लोगों की मौत और चार दर्जन से अधिक लोग घायल हो चुके हैं। लगातार हो रहे ये हादसे प्रशासन के लिए चुनौती बनते जा रहे हैं, जिससे सड़क सुरक्षा उपायों की सख्त जरूरत महसूस की जा रही है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top