Newswahni

दागी कंपनी संदिग्ध कर्मचारी ईओयू ने बीपीएससी से पूछा कैसे दिया ठेका




अब एसके पुरी के केस को भी टेकओवर करेगी ईओयू बीपीएससी की हालिया परीक्षाओं में गड़बड़ी के तार बायोमेट्रिक अटेंडेंस लेने वाली कंपनी साईं एडुकेयर से जुड़ रहे हैं। सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी और लोक स्वच्छता एवं अपशिष्ट प्रबंधन पदाधिकारी भर्ती परीक्षा में बायोमेट्रिक लेने का जिम्मा जयपुर की इस कंपनी को दिया गया था। शुरुआती जांच और एफआईआर के बाद कंपनी की भूमिका संदिग्ध मानी जा रही है। दोनों परीक्षाओं में पटना, नालंदा, वैशाली और मुंगेर में उसके कई कर्मी गिरफ्तार हो चुके हैं। इन कर्मियों पर परीक्षा के दौरान खास अभ्यर्थियों तक आंसर-की पहुंचाने का आरोप है। एनटीए साईं एडुकेयर को ब्लैकलिस्टेड कर चुकी है। साईं एडुकेयर से जुड़े पुराने विवादों की भी पड़ताल ईओयू कर रही है। इधर, गुरुवार को पटना के एएन कॉलेज में लोक स्वच्छता एवं अपशिष्ट प्रबंधन पदाधिकारी की परीक्षा के दौरान साईं एडुकेयर की सुपरवाइजर अंशु प्रिया और अभ्यर्थी रौशन को गिरफ्तार किया गया था। इस मामले में एसके पुरी थाने में केस दर्ज हुआ। अब ईओयू इस केस को भी टेकओवर कर सकती है। ईओयू ने पटना पुलिस से इस केस की डिटेल मांगी है। ईओयू ने बीपीएससी से पूछे सवाल साईं एडुकेयर के साथ कॉन्ट्रैक्ट कब और किस आधार पर किया गया {कंपनी ने टेंडर हासिल करने के लिए कौन-कौन से अनुभव प्रमाणपत्र लगाए थे { इस कंपनी के अलावा किन अन्य कंपनियों को क्या जिम्मेदारियां दी गई थीं { बीपीएससी के जवाब का इंतजार है। बीपीएससी से यह भी पूछा-बरामद आंसर-की सही या गलत? ईओयू ने पटना, नालंदा, मुंगेर, वैशाली और बेगूसराय से बरामद आंसर-की बीपीएससी को सौंप दी है। बीपीएससी से पूछा गया है कि बरामद आंसर-की सही है या गलत‌? इसके अलावा यह भी पूछा गया है कि साईं एडुकेयर के अलावा किस कंपनी को क्या-क्या जिम्मेवारी किस आधार पर दी गई थी? वहीं किस परीक्षा केंद्र पर किसकी ड्यूटी लगी थी और कौन उपस्थित थे, इसकी लिस्ट भी बीपीएससी से मांगी गई है। इधर एसके पुरी थाने की पुलिस ने भी बीपीएससी से एएन कॉलेज में तैनात कर्मियों की लिस्ट और उनका मोबाइल नंबर मांगा है। अभ्यर्थी ने कहा-बायोमेट्रिक कर्मियों ने दी थी आंसर-की नालंदा जिले के सोहसराय थाने की पुलिस ने एईडीओ की परीक्षा के दौरान 17 अप्रैल को दो बायोमेट्रिक कर्मियों सोहसराय के चंदन और नूरसराय के राहुल को गिरफ्तार किया था। साथ ही कुम्हरार की रहने वाली अभ्यर्थी श्वेता कुमारी को भी गिरफ्तार किया गया था। श्वेता की उत्तर पुस्तिका के अंदर से प्रश्नपत्र के ग्रुप सी और डी की आंसर-की मिली थी। ईओयू दोनों बायोमेट्रिक कर्मी चंदन, राहुल और अभ्यर्थी श्वेता को रिमांड पर लेकर पटना आ गई है। तीनों से पूछताछ हो रही है। श्वेता ने बताया कि उसे चंदन और राहुल ने आंसर-की पहुंचाई थी। राहुल और चंदन के पास से बरामद दो फोन, ब्लूटूथ डिवाइस की फॉरेंसिक जांच भी की जा रही है। श्वेता को चंदन और राहुल ने पांच पन्ने की आंसर-की उपलब्ध कराई थी। वहीं सोमवार को ईओयू मुंगेर में गिरफ्तार बायोमेट्रिक कर्मी और अभ्यर्थी को रिमांड पर लेने के लिए आवेदन देगी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top