Newswahni

Citizens Complete Self-Census Via Portal by May 1, 2026



जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने स्वगणना में लोगों से भाग लेने की अपील की।

मधुबनी जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने जिला वासियों से 01 मई 2026 तक स्व-जनगणना पूरी करने की अपील की है। उन्होंने बताया कि जो नागरिक अभी तक इस प्रक्रिया में शामिल नहीं हो पाए हैं, वे इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं। नागरिक आधिकारिक पोर्टल https://se.census.gov.

.

जिलाधिकारी ने इस बात पर जोर दिया कि जनगणना देश के विकास की आधारशिला है। उन्होंने कहा कि इसमें प्रत्येक नागरिक की भागीदारी अत्यंत आवश्यक है, क्योंकि सही और सटीक जानकारी के आधार पर ही सरकार द्वारा बेहतर योजनाओं का निर्माण एवं क्रियान्वयन संभव हो पाता है।

जिला प्रशासन ने सभी प्रखंड एवं पंचायत स्तर के पदाधिकारियों को निर्देश दिए हैं। उन्हें शेष बचे नागरिकों को स्व-गणना के लिए जागरूक करने और अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने को कहा गया है। इसके लिए जागरूकता अभियान, प्रचार-प्रसार और जनसंपर्क गतिविधियों को तेज किया जा रहा है।

प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से सभी नागरिकों से पुनः अपील की गई है कि वे स्व-गणना में भाग लेकर अपने जिले को प्रथम स्थान दिलाने में योगदान दें। जिलाधिकारी ने कहा, “आपकी भागीदारी ही सटीक जनगणना और बेहतर योजनाओं की असली ताकत है।”



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top