Newswahni

तीन लोगों की मौत पर सीएम ने जताया दुख भागलपुर में मृतक के परिजनों को मिलेगा चार लाख का मुआवजा नदी में डूबने…




भागलपुर के नवगछिया के रंगरा प्रखंड अंतर्गत झल्लूदास टोला गंगा घाट पर कल हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। इनके परिजनों को मुख्यमंत्री ने चार-चार लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने घटना पर गहरा शोक जताते हुए इसे अत्यंत दुखद बताया और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है। साथ ही आपदा प्रबंधन विभाग को पीड़ित परिवार को तत्काल सहायता उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। बता दें कि मधेपुरा के चौसा थाना क्षेत्र स्थित भटगामा गांव से एक परिवार मुंडन संस्कार के लिए झल्लूदास टोला गंगा घाट पहुंचा था। पूजा-अर्चना के बाद परिवार के सदस्य स्नान कर रहे थे। इसी दौरान साक्षी कुमारी, गौरव कुमार और मोनी कुमारी दोबारा स्नान करने के लिए नदी में उतरे। कछार की ओर जाने के दौरान उनका पैर फिसल गया और वे गहरे पानी में चले गए। एक-दूसरे को बचाने के प्रयास में तीनों डूब गए। परिजनों के शोर मचाने पर स्थानीय लोग बचाव में जुट गए। सूचना मिलने के बाद रंगरा थाना पुलिस, डायल 112 की टीम, अंचलाधिकारी और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। शाम करीब पांच बजे रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया और कुछ ही देर में तीनों शवों को नदी से बाहर निकाल लिया गया। इसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल भेजा गया। मृतक गौरव कुमार और साक्षी कुमारी सगे भाई-बहन थे, जबकि मोनी कुमारी उनकी बुआ थीं। परिजनों ने गंगा घाट पर सुरक्षा इंतजामों की कमी को लेकर नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि घाट पर न तो बैरिकेडिंग थी और न ही गहरे पानी को लेकर कोई चेतावनी बोर्ड लगाया गया था।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top