Newswahni

अरविंद केजरीवाल ने अपने ही घर में मुझे पीटवाया मैं मजबूरी में स्वाति मालीवाल ने बताया क्यों लिया छोड़ने का फैसला…



आम आदमी पार्टी (AAP) को अब तक सबसे बड़ा झटका लगा है। पार्टी को ये झटका राघव चड्ढा समेत AAP के सात राज्यसभा सांसदों ने दिया है। ये सभी सांसदों ने बीजेपी ज्वाइन कर लिया है। इनमें एक नाम स्वाति मालीवाल का है। अब इस फैसले पर स्वाति मालीवा ने प्रतिक्रिया दी है और बताया है कि आखिरकार किस वजह से यह फैसला लिया है। उन्होंने AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को महिला विरोधी बताया है।

राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने कहा, ‘मैंने आम आदमी पार्टी छोड़ दी है और मैं भाजपा में शामिल हो गई हूं। 2006 से मैं अरविंद केजरीवाल के साथ काम कर रही थी, अपना घर छोड़ा, नौकरी छोड़ी, 7 साल झुग्गियों में रही और हर आंदोलन में उनका साथ दिया लेकिन अरविंद केजरीवाल ने अपने ही घर में मुझे एक गुंडे से पीटवाया।’

अरविंद केजरीवाल महिला विरोधी हैं-स्वाती मालीवाल 

स्वाति मालीवाल ने केजरीवाल को महिला विरोधी बताते हुए कहा,’जब मैंने इसके खिलाफ आवाज उठाई तो मुझे डराया, धमकाया गया।इसके चलते 2 साल में मुझे एक बार भी पार्टी के समय से संसद में बोलने का मौका नहीं दिया गया। अरविंद केजरीवाल महिला विरोधी हैं, वे देश में झूठ, भ्रष्टाचार और गुंडागर्दी के लिए जाने जाते हैं। वे पंजाब की सरकार को रिमोट कंट्रोल से चला रहे हैं और पंजाब को इन्होंने अपना निजी ATM बना दिया है।’

मैं मजबूरी में BJP नहीं जा रही हूं-अरविंद केजरीवाल 

AAP पर गंभीर आरोप लगाते हुए आगे कहा, ‘पंजाब में रेत खनन, नशीली दवाओं का उपयोग पंजाब में चरम पर है, सब कुछ इनकी शह के नीचे हो रहा है। मैं मानती हूं कि प्रधानमंत्री मोदी न सिर्फ देश में बल्कि विश्व में सर्वाधिक लोकप्रिय नेता हैं चाहे वह ऑपरेशन सिंदूर हो, देश से नक्सलवाद पूरी तरह खत्म करना हो, या महिला आरक्षण बिल संसद में लाना हो। मैं किसी मजबूरी में भाजपा में शामिल नहीं हो रही, मैं इसलिए भाजपा में शामिल हो रही हूं क्योंकि मैं दिल से प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में विश्वास करती हूं।’
 



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top