![]()
किशनगंज में चोरो का आतंक काफी बढ़ गया हैं। जिले मे चोरी की वारदातें लगातार बढ़ रही हैं। अज्ञात चोर घरों, दुकानों, मंदिरों और स्कूलों को निशाना बना रहे हैं। ताजा मामला बहादुरगंज थाना क्षेत्र से सामने आया है। यहां रजिस्ट्री ऑफिस के पास वार्ड संख्या 07 में चम्पा देवी के घर में मंगलवार सुबह अज्ञात चोरों ने सेंध लगाई। चोरों ने दो भर सोना और सात भर चांदी के जेवरात चुरा लिए। चम्पा देवी स्वर्गीय दीपनारायण झा की पत्नी हैं। चोरी की गई सामनो की कीमत करीब 4 लाख रुपए बताई जा रही हैं। शाम को पुराने घर में ताला लगाकर नए घर में सोने चली जाती थीं गृहणी चम्पा देवी ने बताया कि वह कुछ दिनों से अपने नए घर में रह रही थीं। वह शाम को पुराने घर में ताला लगाकर नए घर में सोने चली जाती थीं। मंगलवार को जब वह अपने पुराने घर में साफ-सफाई करने गईं, तो उन्होंने देखा कि दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। घबराहट में चम्पा देवी जब कमरे के अंदर गईं, तो उन्होंने देखा कि घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी में रखे सोने और चांदी के जेवरात गायब थे। इसके बाद उन्होंने बहादुरगंज थाना पुलिस को मामले की सूचना दी। दोपहर में पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।
Source link