Newswahni

पटना हाईकोर्ट में इतने पदों पर निकली भर्ती हजार से ज्यादा मिलेगी सैलरी जानें कैसे कर सकते हैं अप्लाई…



Bihar Sarkari Jobs 2026: अगर आप कंप्यूटर पर काम करना जानते हैं तो और साथ में हिंदी और इंग्लिश की टाइपिंग भी आती है, तो आपके लिए पटना हाईकोर्ट में सरकारी नौकरी का मौका है। दरअसल, पटना हाईकोर्ट को टाइपिस्ट की जरूरत है, जिसके लिए कोर्ट ने नई भर्ती का विज्ञापन जारी किया गया है। 
इस भर्ती अभियान में ग्रुप सी पद के अंतर्गत 48 रिक्तियों को भरा जाएगा, जिसके लिए एप्लीकेशन विंडो भी खोल दिया गया है। ऐसे में जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में आवेदन करना चाहते हैं, वे जरूरी डॉक्यूमेंट्स के साथ फटाफट आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर लें। 

वैकेंसी की जरूरी जानकारियां 

पटना हाईकोर्ट ने ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 17 अप्रैल 2026 से शुरू कर दी है, जो 16 मई 2026 तक चलेगी। बता दें, आवेदन प्रक्रिया के लिए आवेदन शुल्क का भुगतान करने की अंतिम तिथि 19 मई 2026 निर्धारित की गई है। 
बता दें, पटना हाई कोर्ट टाइपिस्ट भर्ती के लिए कुल 48 पदों पर रिक्तियां हैं, जिनमें 23 पद 23 पद अनारक्षित या जनरल वर्ग के लिए है, जबकि 15 पद महिलाओं के लिए रिजर्व हैं। वहीं, EWS कैंडिडेट्स के लिए 4 पद, BC के लिए 5 पद, EBC के लिए 9 पद और अनुसूचित जनजाति (ST) कैटेगरी के लिए 7 पद रिजर्व हैं। 

शैक्षणिक योग्यता 

उम्मीदवारों के शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो कैंडिडेट्स के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। वहीं, कंप्यूटर एप्लीकेशन में कम से कम 6 महीने का डिप्लोमा/सर्टिफिकेट प्राप्त किया हो। इसके अलावा कैंडिडेट को इंग्लिश टाइपिंग में 40 शब्द प्रति मिनट और हिंदी टाइपिंग में 30 शब्द प्रति मिनट की स्पीड होनी चाहिए।

आयु सीमा

अगर आयु सीमा की बात करें तो कैंडिडेट्स की उम्र 1 जनवरी 2026 को 18 साल से कम नहीं होनी चाहिए, वहीं अधिकतम उम्र कैटेगरी वाइज तय की गई हैं। जिसमें अनारक्षित और EWS (पुरुष) की ऊपरी उम्र 37 वर्ष, अनारक्षित और EWS महिला की 40 वर्ष, BC और EBC (महिला, पुरुष) की 40 वर्ष और SC (महिला, पुरुष) की ऊपरी उम्र 42 वर्ष से ज्यादा नहीं होना चाहिए। केंद्र या राज्य सरकार (बिहार) के कर्मचारियों को 5 वर्ष की ऊपरी उम्र में छूट मिलेगी।

चयन प्रक्रिया

भर्ती के लिए लिखित परीक्षा और इंटरव्यू को मिलाकर दो चरणों में अभ्यर्थियों का चयन इस पोस्ट के लिए किया जाएगा। रिटन टेस्ट में MCQ बेस्ड ऑब्जेक्टिव टाइप के क्वेश्चन पूछे जाएंगे। साथ में इंग्लिश टाइपिंग टेस्ट और हिंदी टाइपिंग टेस्ट भी लिया जाएगा।

वहीं, सैलरी की बात करें तो लेवल 04 के अंतर्गत होने वाली इस भर्ती के लिए 25,500 रुपये- 81,100 रुपये प्रति माह तक तक दी जाएगी। 

कैसे करें अप्लाई?

हाईकोर्ट की इस भर्ती का हिस्सा बनने के लिए अभ्यर्थियों को ऑनलाइन फॉर्म भरना होगा। 

फॉर्म भरने के स्टेप्स…

  • इसके लिए सबसे पहले कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट patnahighcourt.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर Menu में आपको Recruitment का टैब नजर आएगा। इसपर क्लिक करें।
  • अब Computer Operator cum Typist Recruitment Examination- 2026 के लिंक पर जाएं
  • Apply Online पर जाकर New Registration करें।
  • अब रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड के जरिए लॉगइन करें। पूरी एप्लीकेशन फॉर्म खुलने पर पहले अपनी पर्सनल डिटेल्स, इसके साथ एडिशनल डिटेल्स भरकर Save & Next करें।
  • इसके बाद मांगे गए कंप्यूनिकेशन डिटेल्स, सर्टिफिकेट और अन्य डॉक्यूमेंट्स स्कैन करके अपलोड करें।
  • फिर फोटोग्राफ और हस्ताक्षर का साइज 50KB से 80KB तक और अन्य सभी डॉक्यूमेंट्स का साइज 300KB में JPG/JPEG फॉर्मेट में अपलोड करना होगा।
  • सभी डिटेल्स भरने के बाद फॉर्म का प्रीव्यू करें।
  • सभी जानकारी सही होने पर एप्लीकेशन फीस ऑनलाइन जमा करें और आवेदन पत्र का प्रिंट आउट निकाल लें।

एप्लीकेशन फीस

इस भर्ती में ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए अनारक्षित/BC/EBC/EWS कैंडिडेट को 1100 रुपये और SC/ST/चलने-फिरने में अक्षम उम्मीदवारों को 550 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। इस भर्ती से जुड़ी अन्य किसी भी जानकारी के लिए अभ्यर्थी पटना हाई कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट भी विजिट कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें:  Madras: TVK चीफ विजय थलापति को मिला नोटिस, चुनावी हलफनामे में 100 करोड़ की संपत्ति छिपाने का लगा आरोप



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top