Newswahni

उमर अब्दुल्ला ने तिरंगे वाले रिबन को काटने से किया इनकार तो सोशल मीडिया पर खूब हो रही चर्चा लोग देशभक्ति के जज्बे…



Omar Abdullah: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला का एक वीडियो सामने आया है जिसके बाद उनकी सोशल मीडिया पर खूब सराहना की जा रही है। दरअसल, सीएम उमर हाल ही में दो दिवसीय हस्तशिल्प एवं हथकरघा प्रदर्शनी के आधिकारिक उद्घाटन समारोह पर पहुंचे थे जहां उन्होंने अपने एक कदम से देशवासियों का दिल जीत लिया।

ये वीडियो समाचार एजेंसी एएनआई ने शेयर किया है जिसमें दिख रहा है कि कैसे श्रीनगर में धूमधाम से दो दिवसीय हस्तशिल्प एवं हथकरघा प्रदर्शनी की शुरुआत हो चुकी है। इसकी ओपनिंग सेरेमनी का उद्घाटन करने के लिए मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला को भी न्योता भेजा गया था।

सीएम उमर अब्दुल्ला की क्यों हो रही वाहवाही?

वीडियो में साफ-साफ दिख रहा है कि जब जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला हस्तशिल्प एवं हथकरघा प्रदर्शनी में शिरकत करने पहुंचे, उनके सामने तिरंगे के रंग वाला रिबन लगा हुआ था। जब उनसे ओपनिंग करने के लिए इस रिबन को काटने के लिए कहा गया तो उमर रुक गए और आयोजकों से तुरंत इस रिबन को हटाने के लिए कहा। उन्होंने खुद अपने हाथों से इस तिरंगे के रंग वाले रिबन को हटाया था और फिर अंदर कार्यक्रम में शामिल होने के लिए चले गए। उन्होंने वहां मौजूद अधिकारियों को निर्देश भी दिया कि इस रिबन को काटा न जाए और पूरे सम्मान के साथ फोल्ड करके रख दिया जाए। 

आयोजकों पर फूटा लोगों का गुस्सा

जबसे ये वीडियो सोशल मीडिया पर आया है, लोगों ने जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की जमकर तारीफें करना शुरू कर दिया है। एक ने लिखा- ‘इस जेस्चर की सराहना करते हैं। आयोजक कितने बेवकूफ हैं’। वहीं, दूसरा यूजर कमेंट करता है- ‘ऐसा रिबन लगाने वाले लोगों की मानसिकता कितनी घटिया है’। बहुत से लोगों ने आयोजकों की इस हरकत को ‘शर्मनाक’ करार दिया है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top