Newswahni

कैमूर में एलपीजी आपूर्ति सामान्य अवैध व्यावसायिक उपयोग पर प्रशासन की सख्ती सिलेंडर जब्त एफआईआर दर्ज…




कैमूर जिले में एलपीजी गैस की आपूर्ति व्यवस्था सामान्य बनी हुई है। जिला प्रशासन घरेलू गैस के अवैध व्यावसायिक उपयोग पर लगातार छापेमारी कर रहा है। इसी क्रम में रामपुर प्रखंड में एक व्यक्ति पर प्राथमिकी दर्ज कर नौ घरेलू सिलेंडर जब्त किए गए हैं। प्रशासन ने अब तक 466 शिकायतों का भी सफलतापूर्वक निपटारा किया है। जिला जनसंपर्क कार्यालय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, जिले की सभी 19 गैस एजेंसियों (एचपीसीएल, बीपीसीएल और आईओसीएल) के माध्यम से नियमित होम डिलीवरी सुनिश्चित की जा रही है। 13 अप्रैल तक जिले में कुल 7,307 सिलेंडर उपलब्ध थे, जिनमें से 3,404 का वितरण किया जा चुका है। वर्तमान में 3,903 सिलेंडर स्टॉक में हैं। तीन दिनों के भीतर निपटाने का लक्ष्य रखा
प्रशासन ने लंबित 19,784 बुकिंग्स को अगले दो से तीन दिनों के भीतर निपटाने का लक्ष्य रखा है। शहरी क्षेत्रों में 25 दिन और ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिनों के भीतर डिलीवरी सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। घरेलू गैस के व्यावसायिक दुरुपयोग को रोकने के लिए प्रशासन ने अब तक 307 होटल एवं रेस्टोरेंट की सघन जांच की है। रामपुर प्रखंड में अवैध रूप से घरेलू सिलेंडर का उपयोग करने के मामले में एक व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है और 9 सिलेंडर जब्त किए गए हैं। 466 का सफलतापूर्वक निष्पादन किया जा चुका
उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए जिला स्तर पर एक नियंत्रण कक्ष (06189-222080) सक्रिय है। 14 मार्च से अब तक प्राप्त 537 शिकायतों में से 466 का सफलतापूर्वक निष्पादन किया जा चुका है। वितरण व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए भभुआ और मोहनिया अनुमंडल पदाधिकारियों के नेतृत्व में दंडाधिकारियों और पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है। जिला प्रशासन ने आमजन से किसी भी प्रकार की अनियमितता दिखने पर तुरंत सूचना देने की अपील की है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top