Newswahni

बिहार को आज मिलेगा नया मुख्यमंत्री नीतीश के इस्तीफे के थोड़ी देर बाद ही होगा के नाम का ऐलान क्या इस नाम पर…



बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, इस सस्पेंस से आज, 14 अप्रैल को पर्दा उठ जाएगा। मंगलवार को राजधानी पटना में NDA विधायक दल की बैठक होगी, जिसके बाद नए नाम का ऐलान संभव है। बैठक के लिए NDA के सभी विधायकों को पटना पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दोपहर करीब सवा तीन बजे राजभवन जाकर अपना इस्तीफा सौंपेंगे। इससे पहले अपनी आखिरी कैबिनेट की बैठक लेंगे। इधर नए CM की रेस में कई नामों पर चर्चा जारी है।

बिहार की राजनीति में आज नीतीश युग का अंत हो जाएगा। लगभग 20 वर्षों तक बिहार की सत्ता पर एकछत्र राज करने वाले नीतीश कुमार आज मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दें देंगे। इसके साथ बिहार में नया राजनीतिक समीकरण शुरू हो जाएगा। सुबह 11 बजे नीतीश कुमार ने अपनी कैबिनेट की आखिरी महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है, जिसमें कुछ बड़े और कड़े फैसले लिए जा सकते हैं।

NDA विधायक दल की बैठक में नाम पर लगेगी मुहर

मुख्यमंत्री के नाम को लेकर चल रही खींचतान के बीच मंगलवार दोपहर 2 बजे BJP विधायक दल की अहम बैठक होगी। इस बैठक की कमान केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान संभालेंगे, क्योंकि उन्हें केंद्रीय पर्यवेक्षक बनाया गया है। माना जा रहा है कि इसी बैठक में बीजेपी अपने उस चेहरे का नाम सामने रखेगी, जो राज्य की कमान संभालेगा। इसके बाद NDA विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें नए नेता के नाम की औपचारिक घोषणा की जाएगी।

नीतीश के इस्तीफे से नए CM के ऐलान का टाइमलाइन

मिली जानकारी के मुताबिक दोपहर करीब 3:15 बजे नीतीश कुमार राजभवन जाकर राज्यपाल को बिहार के मुख्यमंत्री पद से अपना इस्तीफा सौंपेंगे। नीतीश के  इस्तीफे के साथ ही मौजूदा गठबंधन का भी अंत हो जाएगा और NDA के नेतृत्व में नई सरकार के गठन की प्रक्रिया शुरू होगी। पर्यवेक्षक बनाए गए शिवराज सिंह चौहान दोपहर दोपहर 2:00 बजे पटना पहुंचेंगे। इसके बाद शाम करीब 4 बजे एनडीए के विधायक दल की बैठक होगी, जिसमें नए नेता के नाम पर मुहर लगेगी।

बिहार में भारतीय जनता पार्टी की इतिहास में पहली बार उसका कोई नेता मुख्यमंत्री के ओहदे पर पहुंचेगा। फिलहाल मुख्यमंत्री पद के लिए उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का नाम सबसे मजबूती से चल रहा है। चर्चा है कि उन्हें राज्य की कमान सौंपी जा सकती है और निशांत कुमार को डिप्टी सीएम बनाया जा सकता है। हालांकि, BJP चौंकाने वाले फैसलों के लिए जानी जाती है, इसलिए तीन महिला विधायकों के नाम भी सुर्खियों में हैं, जिसमें श्रेयसी सिंह, धर्मशीला गुप्ता और रमा निषाद का नाम शामिल है। पार्टी के भीतर मंथन चल रहा है कि क्या किसी महिला चेहरे को आगे कर ‘आधी आबादी’ को साधा जाए?

मुख्यमंत्री के रूप में कई नामों की अटकलों के बीच बीजेपी जोर देकर कह रही है कि अंतिम निर्णय केंद्रीय नेतृत्व के हाथ में है, जिससे किसी अप्रत्याशित नाम के चुने जाने की संभावना भी बनी हुई है। अब तक डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री पद का सबसे बड़ा दावेदार माना जा रहा था, लेकिन हालिया घटनाओं ने समीकरण बदल दिए हैं। पटना में उनके खिलाफ हुए विरोध प्रदर्शनों और पोस्टरों के फाड़े जाने की घटनाओं से पार्टी के भीतर मतभेद उजागर हो गए।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top