Newswahni

वीं वीं पास के लिए पुलिस विभाग में नौकरी का मौका इस राज्य में निकली बंपर भर्ती जानें कैसे करें अप्लाई…



Sarkari Naukri 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे 10वीं-12वीं पास युवाओं के लिए मध्य प्रदेश पुलिस विभाग ने शानदार मौका दिया है। विभाग ने अपनी बैंड इकाई को मजबूत करने के लिए 679 नए पदों पर भर्ती की घोषणा की है। कार्यालय पुलिस महानिरीक्षक विसबल (मुख्यालय) भोपाल द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, ये भर्तियां मुख्य रूप से कॉन्स्टेबल बैंड के पदों पर की जा रही हैं। 

यदि आप संगीत में रुचि रखते हैं और पुलिस बल का हिस्सा बनना चाहते हैं, तो यह आपके लिए बेहतरीन मौका है। ध्यान रहे कि इस विशेष भर्ती अभियान के लिए केवल पुरुष उम्मीदवार ही आवेदन करने के पात्र हैं।

इस भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता काफी सरल रखी गई है। सामान्य वर्ग के लिए 10वीं या 12वीं पास होना अनिवार्य है। वहीं, अनुसूचित जनजाति (ST) के उन उम्मीदवारों को भी मौका दिया गया है जिन्होंने 8वीं कक्षा उत्तीर्ण कर ली है।
आयु सीमा की बात करें तो 19 अप्रैल 2026 तक उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए। मध्य प्रदेश के अनारक्षित और अन्य राज्यों के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु 33 वर्ष तय की गई है, जबकि आरक्षित वर्गों (SC/ST/OBC) को छूट देते हुए अधिकतम आयु 38 साल निर्धारित की गई है।

वाद्ययंत्रों (Instruments) में चाहिए महारत 

चूंकि यह ‘बैंड’ की भर्ती है, इसलिए उम्मीदवारों को कुछ विशेष म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट बजाने में माहिर होना चाहिए। इनमें ट्रम्पिट, क्लारिनेट, बिगुल, ड्रम, गिटार, की-बोर्ड, वायलिन और भारतीय शास्त्रीय वाद्ययंत्र जैसे कई इंस्ट्रूमेंट्स शामिल हैं। चयन प्रक्रिया में केवल किताबी ज्ञान नहीं, बल्कि आपके हाथ की कला यानी ‘बैंड प्लेइंग टेस्ट’ और स्किल टेस्ट की मुख्य भूमिका होगी। 

पुलिस भर्ती होने के नाते उम्मीदवारों को शारीरिक फिटनेस के मानकों को भी पूरा करना होगा। सामान्य और ओबीसी वर्ग के लिए ऊंचाई 168 सेमी और सीना 81-86 सेमी होना चाहिए। वहीं, गोरखा और गढ़वाली उम्मीदवारों के लिए ऊंचाई में विशेष छूट दी गई है। चयनित होने वाले उम्मीदवारों को 19,500 से 62,000 रुपये प्रति माह का वेतनमान मिलेगा।

इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक पोर्टल mponline.gov.in पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 19 अप्रैल 2026 है। यदि फॉर्म भरते समय कोई गलती हो जाती है, तो उसे सुधारने के लिए 24 अप्रैल तक का समय दिया जाएगा। सामान्य वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये है, जबकि मध्य प्रदेश के आरक्षित वर्ग के लिए यह 250 रुपये रखा गया है। 



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top