Newswahni

बालू गिराने से मना किया लोहे की रॉड से हमला समस्तीपुर में लोग जख्मी सिर में लगी चोट हाथ की हड्डी टूटी…




समस्तीपुर के हलई थाना क्षेत्र के मारीचा गांव में खेत में बालू गिराने को लेकर झगड़ा हुआ। इसी विवाद को लेकर एक ही परिवार के तीन सदस्यों पर जानलेवा हमला कर दिया गया है। हमलावरों ने गड़ासा, लोहे की रॉड और पिस्तौल की बट का इस्तेमाल किया, जिससे दो लोगों के सिर फट गए और एक का हाथ टूट गया। घायलों की पहचान मारीचा वार्ड 13 निवासी स्वर्गीय तुलसीदास के 72 साल के बेटे नुनु लाल दास, 40 साल के शशि रंजन प्रकाश और 38 साल के श्याम चंद्र प्रकाश के रूप में हुई है। नुनु लाल दास और शशि रंजन प्रकाश के सिर में गंभीर चोटें आई हैं, जबकि श्याम चंद्र प्रकाश का बायां हाथ टूट गया है। खेत में जबरन बालू गिराने का किया था विरोध घायल श्याम चंद्र प्रकाश ने बताया कि वे अपने पिता नुनु लाल दास और भाई शशि रंजन प्रकाश के साथ खेत में गेहूं के बोझे सुखा रहे थे। इसी दौरान उनके पड़ोसियों ने जबरन उनके खेत में बालू गिरा दिया। जब उन्होंने इसका विरोध किया, तो पड़ोसियों ने कुछ अन्य लोगों के साथ मिलकर उन पर हमला कर दिया। हमले के बाद तीनों घायलों को इलाज के लिए पटोरी अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। सदर अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में डॉक्टर सतीश कुमार की देखरेख में उनका इलाज शुरू किया गया है। डॉक्टरों ने बताया कि नुनु लाल दास और शशि रंजन प्रकाश के सिर में चोटें हैं और श्याम चंद्र प्रकाश के बाएं हाथ की हड्डी टूटा हुआ है। सीटी स्कैन और एक्स-रे कराया जा रहा है, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद आगे का इलाज किया जाएगा। मामले की गंभीरता को देखते हुए, सदर अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में तैनात डॉक्टर ने घटना की सूचना नगर थाने की पुलिस को दे दी है। नगर थाना अध्यक्ष अजीत कुमार से बात की गई तो उन्होंने बताया कि सदर अस्पताल से उन्हें सूचना मिली हुई है। नगर थाने में पदस्थापित पुलिस पदाधिकारी हरी लाल यादव को सदर अस्पताल घायल लोगों से बयान लेने को लेकर भेजा जा रहा है। बयान लिए जाने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top