![]()
भागलपुर के सुल्तानगंज में अपराधियों ने जेडीयू कार्यकर्ता के घर में आग लगी। समय रहते पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंच गई और आग पर काबू पा लिया। जिससे घर में मौजूद लोग बाल-बाल बच गए। पूरी वारदात पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस जांच में जुट गई है। घटना वार्ड नंबर-19 के सीतारामपुर गांव की है। पीड़ित जेडीयू कार्यकर्ता मिथलेश कुमार चौधरी ने बताया कि शुक्रवार देर रात करीब 12 बजे पांच नकाबपोश अपराधी हत्या की नीयत से घर में घुसे। इसके बाद पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी। परिवार के सभी सदस्य घर में ही मौजूद थे। अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। किसी तरह बाहर निकलकर हमलोगों ने अपनी जान बचाई। जान से मारने की धमकी मिली थी मिथलेश कुमार चौधरी के पुत्र अभिषेक ने बताया कि गांव के ही पंकज साह के साथ पूर्व से विवाद चल रहा था। चार दिन पहले भी जान से मारने और घर जलाने की धमकी दी गई थी। इसी रंजिश में पांच हथियारबंद नकाबपोश अपराधियों ने वारदात को अंजाम दिया है। दहशत में परिवार के सदस्य सूचना मिलते ही सुल्तानगंज पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस आगजनी में घर का सामान जलकर राख हो गया, जिससे पीड़ित परिवार को आर्थिक क्षति उठानी पड़ी है। पूरे परिवार में भय और दहशत का माहौल है।
Source link