Newswahni

नेपाल बंगाल से आती थी लड़कियां होता था जिस् मफरोशी का धंधा दिल् ली में बड़े सेक् स रैकेट का भंडाफोड़ कॉलगर्ल्स को…



दिल्‍ली पुलिस ने एक बड़े सेक्‍स रैकेट (Sex Racket) का खुलासा करते हुए 8 लड़कियों को रेस्‍क्‍यू किया है। इनमें एक नाबालिग लड़की (Minor Girl) भी शामिल है। पुलिस ने इस गिरोह में शामिल दो लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से 2 लाख रुपए कैश (कुछ विदेशी करेंसी), 33 ग्राम गांजा, बीयर की बोतले और कुछ आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया है।

जानकारी के मुताबिक ये लड़कियां नेपाल, बंगाल और अलग-अलग राज्‍यों से नौकरी के नाम पर बहलाकर दिल्‍ली लाई गई थीं और फिर उन्‍हें देह व्‍यापार (Prostitution Racket) के धंधे में धकेल दिया गया था। पुलिस ने बताया कि बीते 8 अप्रैल की रात गुप्‍त सूचना मिली थी कि अजमेरी गेट (Ajmeri Gate) के पास एसएन मार्ग पर स्थित एक मकान में गलत गतिविधियां चल रही हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने तुरंत प्लान बनाकर छापा मारा। रेड के दौरान मौके पर कई लड़कियां (Call Girls) और कुछ पुरुष मिले। जांच में पता चला कि वहां बाकायदा देह व्यापार का धंधा चलाया जा रहा था।

नाबालिग लड़की ने खोले बड़े राज

रेस्क्यू की गई नाबालिग लड़की ने बताया कि उसे पश्चिम बंगाल से बहला-फुसलाकर दिल्ली लाया गया था। यहां एक महिला और उसके साथी ने उसे इस धंधे में धकेल दिया। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी अलग-अलग राज्यों और नेपाल से लड़कियों को लाकर इस रैकेट में शामिल करते थे। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो इस रैकेट में मैनेजर की भूमिका निभा रहे थे। ये लोग ग्राहकों से पैसे लेना और पूरी व्यवस्था संभालते थे।

वहीं, मुख्य आरोपी (एक महिला और उसका पति) अभी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है। छापे के दौरान पुलिस को भारी मात्रा में सामान मिला, जिससे साफ है कि यह बड़ा नेटवर्क था। पुलिस का कहना है कि यह एक बड़ा अंतरराज्यीय गिरोह है, जो लंबे समय से सक्रिय था। फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी जारी है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top