Gaurav Taneja FarmHouse: मशहूर यूट्यूबर और इन्फ्लुएंसर गौरव तनेजा, जिन्हें दुनिया ‘फ्लाइंग बीस्ट’ के नाम से जानती है, अब उद्यमिता की दुनिया में एक नई मिसाल पेश कर रहे हैं। दिल्ली-एनसीआर में स्थित अपने विशाल फार्महाउस से वे ‘रोजियर नामक एक प्रीमियम फूड ब्रांड का संचालन कर रहे हैं।