Newswahni

किशनगंज में सस्पेंड जर्सी गायों की अदला बदली का आरोप मिलीभगत की जांच दिन में जवाब तलब…




किशनगंज जिले के बहादुरगंज थाना में जब्त की गई 26 जर्सी गायों की अदला-बदली के गंभीर आरोप में एक पुलिस अधिकारी को निलंबित कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने थाने के एसआई कृष्णा कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार को बहादुरगंज थाना क्षेत्र में जब्त मवेशियों की अदला-बदली से संबंधित शिकायत मिली थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए, उन्होंने तुरंत अंचल पुलिस निरीक्षक, बहादुरगंज से प्रारंभिक जांच कराई। चार वाहनों से कुल 26 जर्सी गायें बरामद की थीं
प्रारंभिक जांच रिपोर्ट के अनुसार, थाना पुलिस ने चार वाहनों से कुल 26 जर्सी गायें बरामद की थीं। आरोप है कि इनमें से कुछ मवेशियों को मामले के अनुसंधानकर्ता और सुरक्षा में लगे व्यक्तियों की मिलीभगत से बदल दिया गया। इसे पूरी तरह से विधि विरुद्ध कार्य माना गया है। 5 दिनों के भीतर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का निर्देश
पुलिस अधीक्षक ने इस कृत्य को गंभीर लापरवाही, कर्तव्यहीनता और अनुशासनहीनता बताया। उन्होंने कहा कि यह एक अयोग्य पुलिस पदाधिकारी होने का स्पष्ट परिचायक है। एसआई कृष्णा कुमार को सामान्य जीवन भत्ता पर निलंबित किया गया है और उन्हें 5 दिनों के भीतर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है। इसके अतिरिक्त, एसडीपीओ मंगलेश कुमार सिंह को मामले की विस्तृत जांच कर 3 दिनों के अंदर रिपोर्ट सौंपने का आदेश दिया गया है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top