Newswahni

भागलपुर में ग्राम रक्षा दल के सदस्यों की बैठक कहा सरकार हम लोगों पर ध्यान दें गुमराह करने के लिए फर्जी लेटर जारी…




भागलपुर के सुल्तानगंज प्रखंड अंतर्गत शिवनंदनपुर गांव में बिहार ग्राम रक्षा दल के सदस्यों ने आज एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संगठन के प्रदेश अध्यक्ष शंकर कुमार यादव ने की। इस अवसर पर जदयू अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष महेश दास मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। बैठक में बड़ी संख्या में ग्राम रक्षा दल के सदस्यों ने भाग लिया और संगठन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के दौरान सदस्यों ने अपनी मांगों को लेकर विचार-विमर्श किया और राज्य सरकार तक अपनी बात पहुंचाने की रणनीति बनाई। वक्ताओं ने कहा कि ग्राम रक्षा दल के सदस्यों की समस्याओं के समाधान के लिए सरकार से शीघ्र सकारात्मक पहल की अपेक्षा है। इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने मांगों को प्रभावी ढंग से रखने पर भी सहमति बनी। सदस्यों को गुमराह करने का प्रयास हो रहा प्रदेश अध्यक्ष शंकर कुमार यादव ने मीडिया से बातचीत में आरोप लगाया कि कुछ अन्य संगठन झूठे लेटर और भ्रामक सूचनाएं दिखाकर ग्राम रक्षा दल के सदस्यों को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने सदस्यों से अपील की कि वे किसी भी अपुष्ट जानकारी पर विश्वास न करें और केवल आधिकारिक निर्देशों का ही पालन करें। उन्होंने भरोसा जताया कि राज्य सरकार जल्द ही ग्राम रक्षा दल के हित में सकारात्मक घोषणा करेगी। मुख्य अतिथि महेश दास ने भी बैठक को संबोधित करते हुए संगठन की एकजुटता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सरकार सभी वर्गों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है और ग्राम रक्षा दल के सदस्यों की समस्याओं पर भी गंभीरता से विचार किया जाएगा। उन्होंने सदस्यों से संयम और धैर्य बनाए रखने की अपील की। बैठक में प्रदेश महिला संगठन मंत्री रूपम कुमारी, प्रदेश सचिव गोपाल कुमार, अररिया जिला संगठन मंत्री चंदन कुमार, बेगूसराय जिला सचिव राकेश कुमार सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। इसके अलावा जितेंद्र कुमार, विपिन कुमार, महेंद्र मंडल, विजय कुमार सिंह, रजनी देवी समेत सैकड़ों सदस्य उपस्थित थे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top