Newswahni

अररिया के फारबिसगंज में महिला शिक्षिकाओं से चेन स्नेचिंग के मदद से एक आरोपी गिरफ्तार दूसरे की तलाश जारी…




अररिया जिले के फारबिसगंज में दो महिला शिक्षिकाओं से हुई चेन स्नेचिंग की घटनाओं को पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने इस मामले में एक मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि दूसरे की तलाश जारी है। फारबिसगंज अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मुकेश साह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी दी। पहली घटना 19 मार्च की शाम दिनदयाल चौक, पटुआ गोला के पास हुई थी। पैदल जा रही एक महिला शिक्षिका से दो बाइक सवार अज्ञात अपराधियों ने सोने का मंगलसूत्र झपट लिया था। इस संबंध में फारबिसगंज थाना में कांड संख्या-168/26 दर्ज किया गया था। ऑयल पंप के पास महिला शिक्षिका से स्नेचिंग इसके ठीक एक सप्ताह बाद, 26 मार्च को पुराना इंडियन ऑयल पंप के पास दूसरी महिला शिक्षिका से भी सोने की चेन छीन ली गई। इस मामले में थाना कांड संख्या-174/26 दर्ज की गई। ये दोनों घटनाएं फारबिसगंज शहर में लगातार हुई थीं, जिससे क्षेत्र में चिंता बढ़ गई थी। घटनाओं की गंभीरता को देखते हुए, अररिया एसपी जितेंद्र कुमार के निर्देश पर फारबिसगंज थानाध्यक्ष के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी टीम का गठन किया गया। टीम ने शहर के सैकड़ों सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले और अपराधियों की पहचान की। CCTV के मदद से आरोपी गिरफ्तार सीसीटीवी फुटेज के आधार पर छापेमारी करते हुए मुख्य आरोपी गणेश यादव को कटिहार के रौतारा से गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में गणेश यादव ने बताया कि पहली घटना में छीनी गई सोने की चेन 50 हजार रुपये में बेची गई थी, जिसमें उसे 25 हजार रुपये का हिस्सा मिला था। पुलिस ने उसके पास से खर्च के बाद बचे 9 हजार रुपये बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी गणेश यादव एक कुख्यात अंतरराष्ट्रीय और अंतरराज्यीय अपराधी है। वह नेपाल सहित देश के कई राज्यों की जेल जा चुका है और कोढ़ा गैंग का सक्रिय सदस्य बताया जा रहा है। इस मामले में दूसरा आरोपी सुरेंद्र यादव उर्फ सुरेंद्र यादव (पिता बली यादव, रौतारा वार्ड संख्या-1) अभी फरार है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी अभियान चला रही है। फरार आरोपी की जल्द गिरफ्तारी का दिया आश्वासन इस कार्रवाई में पुलिस निरीक्षक राघवेंद्र कुमार सिंह (थानाध्यक्ष फारबिसगंज), पु.अ.नि. अमित राज, पु.अ.नि. प्रभा कुमारी, परि. पु.अ.नि. शिवम कुमार, परि. पु.अ.नि. मनीष कुमार और थाना रिजर्व बल के सशस्त्र सिपाही शामिल थे। एसडीपीओ मुकेश साह ने फरार आरोपी की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है। स्थानीय शिक्षक संगठनों ने पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई का स्वागत किया है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top