Newswahni

कुवैत से कोच्चि एयरपोर्ट पहुंची स्पेशल फ्लाइट विमान में थे भारतीयों के शव क्या है पूरा मामला…



Kochi: कुवैत से एक विशेष विमान मंगलवार को कोच्चि एयरपोर्ट पर उतरा जिसमें लगभग 20 भारतीयों के शव थे। बता दें कि ये शव उन लोगों के थे जिनकी बीते कुछ दिनों में कुवैत में विभिन्न परिस्थितियों में मौत हो गई थी। 

कुवैत एयरवेज की विशेष उड़ान KU5632 कोलंबो के रास्ते कोच्चि एयरपोर्ट पर रात करीब 10.40 बजे उतरी। बता दें कि इस विमान में कोई भी यात्री सवार नहीं था, ये खासतौर पर केवल शवों को लाने के लिए यूज किया गया था। 

कुवैत से कोच्चि आए 20 भारतीयों के शव

कोच्चि एयरपोर्ट के अधिकारियों ने जनकारी दी कि मध्य पूर्व संघर्ष के कारण उड़ान सेवाएं बाधित होने के चलते इन शवों को पहले वापस नहीं लाया जा सका।

अधिकारियों ने बताया, “पिछले कुछ दिनों में कुवैत में जान गंवाने वाले और केरल और तमिलनाडु के अलग-अलग क्षेत्रों से ताल्लुक रखने वाले लोगों के शव मंगलवार रात को एक ही विमान से कोच्चि लाए गए। उनकी मौत के अलग-अलग कारणों की जानकारी नहीं है। औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद हम शवों को परिजनों को सौंप देंगे।”

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, Cial के अधिकारियों ने बताया कि शवों को कुवैत से कोलंबो होते हुए एक विशेष विमान से कोच्चि लाया गया है। Cial के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने शवों को सौंपने से पहले सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं। ये मृतक अलाप्पुझा और कोट्टायम जैसी जगहों से ताल्लुक रखते थे।

समाचार एजेंसी एएनआई की माने तो, इन 20 भारतीय नागरिकों में से एक रामनाथपुरम के मुथुकुलथुर निवासी 37 वर्षीय संथानासेल्वम कृष्णन भी थे, जिनकी ड्रोन हमले में मौत हो गई थी। वहीं अन्य 19 व्यक्तियों की अलग-अलग दुर्घटनाओं में मौत हो गई थी या वो प्राकृतिक मौतों का शिकार हो गए। इनका युद्ध से लेना-देना नहीं है, बल्कि फ्लाइट स्केड्यूल में बदलावों के कारण इनके शव देरी से अपने वतन लौटे हैं। 



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top