![]()
बिहार में मौसम इन दिनों तेजी से करवट बदल रहा है। एक ओर जहां तेज धूप और बढ़ती गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। वहीं, कई जिलों में हल्की बारिश और तेज हवाओं से राहत भी मिल रही है। आज सुबह से पटना सहित कई जिलों में आसमान परबादल छाए हुआ हैं, जिससे मौसम सुहावना हो गया है। हालांकि, कुछ जिलों में धूप भी निकला हुआ है, लेकिन ठंडी हवा चलने से गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान कैमूर, बक्सर और रोहतास जिलों के एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है। इसके चलते इन इलाकों में तापमान में आंशिक गिरावट आ सकती है। देखिए मौसम से जुड़ी तस्वीर… डेहरी सबसे गर्म, किशनगंज सबसे ठंडा पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य का सबसे अधिक तापमान डेहरी में 37.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, किशनगंज में न्यूनतम तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सबसे कम रहा। कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि वैशाली के राजापाकर और रोह में 4.4 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि नवादा के हिसुआ में 3.2 मिमी वर्षा हुई। मधेपुरा में 24 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलीं। इसके अलावा पूर्वी चंपारण, शिवहर और सीतामढ़ी में तेज हवा के साथ ओलावृष्टि भी हुई। क्यों बदल रहा है मौसम? मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, इस समय पश्चिमी विक्षोभ और स्थानीय गर्मी का संयुक्त असर देखने को मिल रहा है। पश्चिमी विक्षोभ से नमी और ठंडी हवाएं आ रही हैं, जबकि दिन में तेज धूप जमीन को गर्म कर रही है। इसी कारण वातावरण में अस्थिरता बढ़ रही है और कहीं-कहीं बारिश, आंधी और ओलावृष्टि हो रही है। 4 से 6 अप्रैल के बीच फिर बदलेगा मौसम
मौसम विभाग का कहना है कि 4 अप्रैल से मौसम में फिर बदलाव देखने को मिलेगा। 6 अप्रैल को पूरे राज्य में आंधी-पानी और ठनका गिरने की संभावना जताई गई है। इसे लेकर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। तापमान में अभी और बढ़ोतरी संभव अगले 3-4 दिनों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। हालांकि, इसके बाद तापमान में फिर गिरावट आने के संकेत हैं। वहीं, न्यूनतम तापमान में फिलहाल किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। पटना में गर्मी के बीच मिलेगी राहत
राजधानी पटना में दिन के समय तेज धूप और गर्मी बनी रहेगी। तापमान 35 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। तेज धूप के बीच शाम को चलने वाली हल्की हवा से कुछ राहत मिलेगी। 4 से 6 अप्रैल के बीच यहां भी आंधी और हल्की बारिश के आसार हैं। पटना में गर्मी के बीच राहत के आसार तापमान 35 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। हालांकि, शाम के समय हल्की हवा चलने से थोड़ी राहत मिलेगी। 4 से 6 अप्रैल के बीच पटना में भी आंधी और हल्की बारिश की संभावना है।
Source link