Newswahni

लोजपा विधायक पर जमीन हड़पने की कोशिश का आरोप भागलपुर में मारपीट का वीडियो वायरल महिला बोली पति को ने पीटा…




भागलपुर में लोजपा (रामविलास) के विधायक मिथुन यादव पर जबरन जमीन हड़पने का आरोप लगा है। यह आरोप उनके ही रिश्तेदारों ने लगाया है। मामला, मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र के किशनपुर गांव का है। आरोप है कि विधायक मिथुन यादव ने सुबोध यादव को बुरी तरह पिटवाया है। घायल की पत्नी पिंकी देवी ने बताया कि विधायक मिथुन यादव किशनपुर स्थित डेढ़ बीघा जमीन बेचने का दबाव बना रहे थे। जब उनके पति ने जमीन बेचने से इनकार किया, तो उनके गुर्गों ने मारपीट की। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें ब्लैक स्कॉर्पियो से हथियारबंद कुछ लोग एक व्यक्ति को पीटते नजर आ रहे हैं। मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र के किशनपुर गांव निवासी सुबोध यादव के पास डेढ़ बीघा जमीन है। उन्होंने जरूरत के अनुसार कुछ जमीन अन्य लोगों को पहले ही बेच दी थी, लेकिन अब वे अपनी बची हुई जमीन नहीं बेचना चाहते। आरोप है कि विधायक मिथुन यादव उस जमीन को जबरन खरीदना चाहते हैं। पीड़ित के मना करने पर गाली-गलौज की जाती थी। पिंकी देवी ने बताया कि उनके पति रोज की तरह खेत देखने गए थे, तभी विधायक के कुछ लोग वहां पहुंचे। उन लोगों में बिहार पुलिस का जवान धर्मेंद्र उर्फ उपनातू यादव भी शामिल था। पिंकी देवी ने आरोप लगाया कि विधायक मिथुन यादव ने उनके पति पर जमीन बेचने का दबाव बनाया और धमकी दी कि जमीन नहीं बेचने पर मारपीट होगी। जब उनके पति ने इनकार किया, तो वहां मौजूद लोगों ने मिलकर उनकी पिटाई कर दी। महिला बोली- 50 साल से बना रहा दवाब महिला ने यह भी कहा कि यह जमीन विवाद नया नहीं है, बल्कि पिछले 50 साल से विधायक के परिवार की ओर से जमीन बेचने का दबाव बनाया जाता रहा है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि विधायक के लोग हथियार लेकर पहुंचे थे और मारपीट के बाद उनके पति को फंसाने की कोशिश में हथियार भी थमाया गया। फिलहाल, घटना से जुड़ा वीडियो सामने आने के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। मामले पर विधायक मिथुन यादव से संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन तीन बार फोन करने के बाद भी उन्होंने फोन नहीं उठाया। इस मामले पर SSP प्रमोद यादव ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। दोनों पक्षों की तरफ से जमीन को लेकर एग्रीमेंट किया गया है, उसमें विवाद हुआ था। उस पर जांच के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी भेजा गया है और तथ्य के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top